पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे इमरान खान, फिर फ्लॉप फिल्मों की लगी झड़ी; इस वजह से छोड़ दी थी एक्टिंग

बॉलीवुड एक्‍टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने देश छोड़ने का नोट‍िस जारी क‍िया है। इसकी वजह से वह फिलहाल सुर्खियों में हैं। सुपरफिट फिल्म से डेब्यू करने के बाद इमरान खान ने क्यों एक्टिंग से दूरी बनाई थी, चलिए आपको बताते हैं।    
Updated:- 2026-10-15, 14:22 IST
imran khan bollywood journey career debut superhit then back to back flop films why he left acting

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों विवादों में हैं। इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया है कि वह भारतीय नहीं हैं और फिर भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए, इसलिए यह कार्रवाही की गई है। इमरान खान लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। साल 2008 में उन्होंने 'जाने तू... या जाने ना' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, इससे पहले वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर आमिर खान के साथ काम कर चुके थे। डेब्यू फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी इमरान खान का करियर चल नहीं पाया और उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में दीं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। सालों पहले उन्होंने एक्टिंग छोड़ने पर खुलकर बात की थी और कहा था कि उनका फिल्मों के लिए प्यार पैसे से जुड़ा हुआ नहीं है। चलिए आपको उनकी जिंदगी, करियर और फिल्में छोड़ने की वजह के बारे में बताते हैं।

पहली ही फिल्म से मिल गया था चॉकलेटी ब्वॉय का टैग

इमरान खान को उनकी पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से चॉकलेटी ब्वॉय का टैग मिल गया था। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं। वह इससे पहले आमिर खान के साथ 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके थे। जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा, तो लोगों ने उनके लुक्स और एक्टिंग की तुलना रणबीर कपूर से करना शुरू कर दी थी।

df

आखिरी बार फिल्म 'कट्टी बट्टी' में आए थे नजर

इमरान खान आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। वह लगभग 10 साल बाद नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।

हिट से ज्यादा दी हैं फ्लॉप फिल्में

इमरान खान एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं चला। सुपरहिट फिल्म से डेब्यू करने के बाद उनकी झोली में एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में आईं। उनकी फ्लॉप फिल्मों में 'कट्टी-बट्टी', 'गोरी तेरे प्यार में', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'मटरू की बिजली का मंडोला', 'ब्रेक के बाद', 'लक', 'किडनैप', 'एक मैं और एक तू' शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं? सालों से बिना तलाक के रह रही थीं एक्टर से अलग

इमरान खान ने क्यों छोड़ी एक्टिंग?

इमरान खान ने साल 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में सब कुछ पैसे के इर्द-गिर्द घूमता है और फिर मुझे एहसास हुआ कि फिल्मों के प्रति मेरा प्यार पैसे से प्रेरित नहीं था। उन्होंने यह भी माना था कि 'कट्टी-बट्टी' की असफलता भी इसकी एक वजह बनीं और उन्हें लगने लगा कि उनका काम पूरा हो गया है और अब उनका यह करने का दिल नहीं है, इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 9: हेल्थ इंजरी से लेकर पिता बनने तक, सलमान खान ने किन मुद्दों पर की बात? जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।