राज कपूर और नरगिस की अधूरी प्रेम कहानी तो किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे। यहां तक कि नरगिस, राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने को भी तैयार थीं, लेकिन इनका रिश्ता मुकम्मल नहीं हो सका। इसके बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई और उन्हें वो प्यार और सम्मान मिला, जिसे वो हमेशा से तलाश रही थीं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर हुई थी। 11 मार्च 1958 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। कहा जाता है कि सुनील दत्त, नरगिस पर जान लुटाते थे और उनकी हर ख्वाहिश पूरी करना चाहते थें, वहीं नरगिस भी दत्त साहब से शिद्दत से मोहब्बत करती थीं।

दोनों की प्रेम कहानी का एक किस्सा बहुत मशहूर है। बताया जाता है कि नरगिस को साड़ी पहनने का बहुत शौक था और सुनील दत्त अक्सर उन्हें तोहफे में साड़ियां दिया करते थे, लेकिन नरगिस कभी भी उनकी दी हुई साड़ियां नहीं पहनती थीं, बल्कि उन्हें सहेजकर अलमारी में रख दिया करती थीं। इसके पीछे एक बहुत खास वजह थी। चलिए आपको बताते हैं।

सुनीत दत्त की गिफ्ट की हुईं साड़ियां क्यों नहीं पहनती थीं नरगिस?

सुनील दत्त जब भी शूटिंग के लिए बाहर जाते थे, वो नरगिस के लिए साड़ी जरूर लाते थे। नरगिस भी उनकी लाई साड़ी को बहुत प्यार से चूमतीं और उन्हें अलमारी में बंद कर देतीं। एक बार नरगिस और सुनील दत्त किसी फिल्मी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तो सुनील दत्त का ध्यान नरगिस की अलमारी की तरफ गया और उन्होंने गौर किया कि नरगिस ने उनका लाई हुई एक भी साड़ी कभी नहीं पहनी थी।

सुनील दत्त ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि इसे देखकर वो काफी हैरान हो गए और उन्होंने नरगिस से इसका कारण पूछा। इसके जवाब में नरगिस ने कहा कि उनमें से ज्यादातर साड़ियां उन्हें पसंद नहीं आई थीं, किसी का पैटर्न, किसी का कलर तो किसी का कपड़ा उन्हें अच्छा नहीं लगा था, इसलिए उन्होंने वो कभी नहीं पहनीं। हालांकि, सुनील दत्त ने बहुत प्यार से वो साड़ियां उन्हें तोफहे में दी थीं, इसलिए उन्होंने सभी साड़ियों को संभालकर रखा है। सुनील दत्त ने बताया था कि नगरिस कहती थीं, "आप फिल्मों के हीरो हो सकते हैं, लेकिन साड़ी सलेक्ट करने का काम आपसे नहीं हो पाएगा, इसे मुझ पर छोड़ दीजिए।"

यह भी पढ़ें- 'वो मुझसे बातें छुपाने लगी थीं', राज कपूर ने नरगिस पर लगाया था धोखा देने का इल्जाम; एक अधूरा वादा बना था रिश्ता टूटने की वजह

मायूस हो गए थे सुनील दत्त


सुनील दत्त इस बात को जानकर काफी मायूस हो गए थे कि नरगिस ने उनकी गिफ्ट की हुई कोई साड़ी नहीं पहनी है। हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ था कि भले ही नरगिस ने उनकी लाई साड़ियां पहनी न हों, लेकिन नरगिस को उनकी फीलिंग्स की कद्र थी, इसलिए उन्होंने सारी साड़ियों को संभालकर रखा था।


यह भी पढ़ें- 'मेरे पति एक हैंडसम आदमी हैं...', जब राज कपूर की पत्नी ने नरगिस से कही थी यह बात; शोमैन की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं एक्ट्रेस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।