तेजी से बदलते दौर में जहां एक तरफ हायर एजुकेशन और बड़ी डिग्रियों -जैसे बीटेक या एमबीए की डिमांड है, लेकिन इनकी फीस का बोझ उठा पाना मुश्किल है। ऐसे में आपको बिल्‍कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। करियर की सफलता अब केवल महंगी डिग्रियों की मोहताज नहीं है। अगर आपके अंदर हुनर और मॉडर्न स्किल्‍स है, तो बेहद कम खर्च में भी बेहतर इनकम कमा सकती हैं। आपको बताते हैं ऐसे 5 बजट फ्रेंडली कोर्सेज के बारे में, जिनकी फीस बेहद कम है, लेकिन जॉब मार्केट में इनकी डिमांड और इनसे होने वाली कमाई सबसे ज्यादा है।

सर्टिफिकेशन इन मेकअप कोर्स आपके लिए है बेस्‍ट

अगर आप शौक सजना, संवरना है तो ये आपके करियर के लिए बेहतर है। आप ब्यूटी इंडस्ट्री में हाथ आजमा सकती हैं। सर्टिफिकेशन इन मेकअप कोर्स सबसे बेस्ट है। इस कोर्स में वह सभी जानकारियां प्रदान की जाती हैं जिससे मेकअप से जुड़े चीजों की शुरुआत होती है। अगर हम बात करें इस कोर्स की तो इसमें मेकअप के लिये फेस को प्रेप करना, कंसील करना, बेस लगाना इन सारी चीजों के बारे में बड़े ही बारिकी के साथ सीखाया जाता है। मेकअप का कोर्स करके महिलाएं अच्छा पैसा कमा सकती हैं।

Image Credit: Shutterstock

सर्टिफिकेशन इन हेयर स्टाइलिंग स्टाइलिंग सीख बालों को दें नया लुक

अगर आपको लोगों के बालों के साथ में खेलना पसंद है तो सर्टिफिकेशन इन हेयर स्टाइलिंग स्टाइलिंग का कोर्स आपके लिए बेहतर ऑप्‍शन साबित हो सकता है। इस कोर्स को करने के लिए ज्यादा फीस चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आपने पहले मेकअप कोर्स कर रखा है और फिर हेयर स्टाइल कोर्स करती हैं तो यह और भी अच्छा है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि यह हेयर को अच्छे रखने से खूबसूरती भी बढ़ जाती है। बड़े– बड़े सैलून और मेकअप एकेडमी या फिर ब्यूटी पार्लर में इनकी मांग हमेशा रहती हैं।

अगर कोई लड़की या महिला प्रोफेशनल तरीके से हेयर स्टाइलिस्ट बनाना चाहती है तो यह कोर्स कर सकती है। कोर्स करने के बाद शुरुआत में इनकी सैलरी 20 -30 हजार रुपये तक होती है जो आगे चलकर बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाएं सर्टिफिकेशन इन हेयर कोर्स स्टाइलिंग का कोर्स करके अपना करियर ग्रोथ कर सकती हैं।

सर्टिफिकेशन इन स्किन कोर्स आपको दिलाएगा पहचान

आज हर कोई खुद को सबसे अलग और सुंदर दिखाना चाहता है। ऐसे में स्किन कोर्स की हाई डिमांड है। इस कोर्स के जरिए आप हर माह 40 -50 हजार रुपए कमा रहे हैं। ऐसे में महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपने करियर का चुनाव कर सकती हैं। महिलाओं के लिए यह क्षेत्र काफी अच्छा है। स्किन का कोर्स करने के लिए उन्हें किसी एकेडमी में दाखिला लेना होगा। इसकी फीस भी ज्यादा नहीं हैं। कई बार एकेडमी खुद प्लेसमेंट की सर्विस देती है।

सर्टिफिकेशन इन नेल कोर्स की बढ़ी डिमा

Image Credit:Shutterstock

आज के समय नेल टेक्नीशियन की डिमांड काफी बढ़ गई है। नेल आर्ट का कोर्स करके आप करियर ऑप्शन का चुनाव कर सकती हैं। अगर नेल टेक्नीशियन के इनकम की बात करें तो महीने के 30 -40 हजार रुपये तक कमा सकती हैं। इसके लिए भी अलग – अलग एकेडमी कोर्स करवाती है। कोर्स करके महिलाएं प्रोफेशनल नेल आर्टिस्ट बन सकती हैं।

कम बजट में बेहतर ब्‍यूटी कोर्स करने के ऑप्‍शन हमने आपको बताए। आप अपने घर के पास बने किसी अच्‍छे संस्‍थान से संपर्क कर इन कोर्सेज के बारे में पूरी जानकारी ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock