Winter Skin Care Tips: नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। गुलाबी ठंड के साथ ही अब पारा भी गिरना शुरू हो जाएगा। अक्‍सर लोग सर्दियों के मौसम में सैर-सपाटे का प्‍लान करते हैं क्योंकि इस महीने में पहाड़ों पर काफी ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलती है। इस दौरान अक्‍सर महिलाओं को स्किन प्रॉब्‍लम का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत ड्राई स्किन वालों को होती है। ऐसे में अगर आप भी विंटर ट्रिप पर निकलने वाली हैं तो ये खबर आपके मतलब की है। आइए जानते हैं कैसे सफर के दौरान आप अपनी स्किन केयर कर सकती हैं?

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में बड़े काम आएंगे ये स्किन केयर टिप्‍स

Image Credit: Shutterstock

हर महिला का स्किन टोन और टैक्‍सचर अलग होता है। ऐसे में आप नीचे बताए गए टिप्‍स पर जरूर गौर करें, ये आपकी त्‍वचा को नरम और अच्‍छी बनाए रखेंगे।

स्किन को मिले बेहतर हाइड्रेशन- ठंडी हवाओं में हाइड्रेशन ना के बराबर होता है जिससे आपकी स्किन और भी ज्यादा ड्राई होने लगती है। कोई भी स्किन केयर प्रोडक्‍ट को यूज करने से ध्‍यान रखें कि आपकी बॉडी हाइड्रेटेड हो।इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी, हर्बल चाय, सूप आदि चीजों का सेवन करें। इससे आपकी स्किन बाउंसी होने के साथ ही मॉइश्चराइज भी रहेगी।

स्किन की लेयरिंग पर दें ध्‍यान- विंटर ट्रिप पर निकलने से पहले आपको सबसे आपको सर्द हवाओं से अपनी स्किन को बचाना होगा। इसके लिए आपको लेयरिंग और प्रोटेक्शन की जरूरत होगी। आप हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें इसके बाद स्किन पर कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। लास्ट में सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें। ये सभी चीजें ठंडी हवाओं और अल्ट्रा वॉयलेट किरणो से आपकी स्किन प्रोटेक्‍ट करेंगी।

Image Credit:Shutterstock

नाइट टाइम रूटीन- सर्दियों के मौसम में रात के समय काफी ज्यादा तेज और ठंडी हवाएं चलती हैं जो आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ऐसे में रात में सोने से पहले स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना ना भूलें. रात के समय स्किन पर ग्लिसरीन, विटामिन E और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

डेड स्किन के लिए स्क्रब है जरूरी- जिस तरह हमारा सांस लेना जरूरी है उसी तरह स्किन का सांस लेना भी जरूरी है। हमारी स्किन के ऊपर एक डेड स्किन की परत बन जाती है जिसकी वजह से हमारी स्किन सांस नहीं ले पाती। डेड सेल्स की वजह से हमारी स्किन सूखी दिखती है और उसमें ग्लो नहीं आता। इन डेड सेल्स को समय-समय पर हटाना बहुत जरूरी होता है जिसे हम एक्सफोलिएशन कहते हैं। ऐसे में हफ्ते में कम से कम दो बार फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com