अक्सर हम सभी को यह लगता है कि चेहरा पानी से साफ करने के बाद भी ऑयली नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर समय चेहरे पर ऑयल आने लगता है, जिससे स्किन चिपचिपी दिखाई देती है। इसका कारण बदलता मौसम भी होता है। इससे भी चेहरे पर नमी बनी रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो ऐसे में आप स्किन केयर रूटीन का खास ध्यान रखें, ताकि आपकी कुछ गलतियां चेहरे का ग्लो न छीन पाए। ब्यूटीशियन रजनी निगम ने इसके बारे में जानकारी शेयर की है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

बार-बार चेहरा धोना

यह सबसे बड़ी गलती होती है कि हम बार-बार सादे पानी से चेहरे को साफ कर लेते हैं। इसकी जगह पर आप गुलाबजल या घर पर फेस टोनर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरा साफ करेंगी, तो आपके चेहरे पर ऑयल कम नजर आएगा। साथ ही आपके चेहरा भी साफ और ग्लोइंग नजर आएगा। इसलिए चेहरे पर ऑयल बार-बार न आए तो एक्सपर्ट की इस बात का खास ध्यान रखें।

सही फेसवॉश का चुनाव न करना

क्या आप वही साबुन या फेसवॉश इस्तेमाल करते समय यह भूल जाते हैं कि आपकी स्किन टाइप क्या है। इसी वजह से आपको इसका इस्तेमाल करने के बाद नुकसान होता है। इसलिए कोशिश करें कि स्किन टाइप के हिसाब से ही अपनी स्किन पर अन्य चीजों का इस्तेमाल करें और इसे सही मात्रा में लगाएं। आपकी स्किन ऑयली नजर नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें- Face Toner For Oily Skin: गर्मियों में ऑयली स्किन को रखना है फ्रेश, तो घर पर बनाएं ये फेस टोनर

मॉइस्चराइजर को स्किप करना

चेहरे पर हम मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना अक्सर भूल जाते हैं, लेकिन ऐसा न करें। आप ऑयली स्किन पर लाइट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी स्किन पर ऑयल कम नजर आए। साथ ही आपका चेहरा चिपचिपा दिखाई न दे। आप इसके लिए एक्सपर्ट की राय लेकर मॉइश्चराइजर को लगा सकती हैं, ताकि चेहरा ग्लो करें।

यह भी पढ़ें- गर्मी में ऑयली स्किन से हैं परेशान? ये Summer Face Pack दिला सकते हैं राहत

ऑयली स्किन को मैनेज करना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप अपने फेसवॉश को बदलते हैं, मॉइस्चराइजर लगाना शुरू करते हैं और दिन भर में चेहरे को छूने से बचते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होगा। याद रखें, आपकी त्वचा को 'स्ट्रिप' नहीं, बल्कि 'बैलेंस' करने की जरूरत है।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik