महिलाएं अपने नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करती हैं। वे एक से बढ़कर एक खूबसूरत नेल एक्सटेंशन और नेल आर्ट भी बनवाती हैं। आजकल फैशन के दौर में अलग-अलग तरह के नेल आर्ट डिजाइंस देखने को मिल रहे हैं। अगर आप नेचुरल तरीके से अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाती हैं, लेकिन नेल पेंट हटाने के बाद आपके नाखून पीले पड़ने लगते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपाय और आसान हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप नाखूनों का पीलापन आसानी से दूर कर सकती हैं।
नाखूनों का पीलापन कम करने का 5 मिनट वाला उपाय
अगर नेल पेंट लगाने के बाद आपके नाखून भी पीले हो जाते हैं, तो अब आपको महंगे मैनीक्योर के लिए बार-बार सैलून जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 5 मिनट वाला एक खास नेल बफर हैक आजमाकर नाखूनों के पीलेपन को आसानी से कम कर सकती हैं।
नाखूनों का पीलापन कैसे करें दूर?
अगर आप नाखूनों के पीलेपन को तुरंत कम करना चाहती हैं, तो यह 5 मिनट वाला नेल बफर हैक आजमा सकती है। नेल बफर एक छोटा सा टूल होता है, जिसे आप घर पर आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं -
- सबसे पहले अपने नाखूनों से पुरानी नेल पॉलिश अच्छी तरह साफ कर लें। इसके लिए किसी अच्छे नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें।
- अब नेल बफर की जेंटल फाइल या हल्की खुरदुरी साइड से नाखून की ऊपरी सतह पर हल्के हाथों से 15 सेकंड तक रगड़ें। ऐसा करने से पॉलिश के पिगमेंट से जमी हुई पीली परत निकल जाएगी।
- इसके बाद बफर की शाइनी या स्मूथ साइड से नाखूनों को 20 सेकंड तक पॉलिश करें। केवल 5 मिनट के अंदर आपके नाखून नेचुरली चमकदार और खूबसूरत नजर आने लगेंगे।
- नाखूनों को बफर करते समय बहुत ज्यादा दबाव न दें। ज्यादा जोर लगाने से नाखूनों की ऊपरी परत पतली हो सकती है और उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Leftover Nail Polish Reuse Diy: बची हुई नेल पॉलिश के ये 5 हैक्स करेंगे आपकी हर मुश्किल दूर
पीले नाखूनों को सुंदर और मजबूत बनाने के उपाय
बफर हैक के अलावा आप नाखूनों की देखभाल के लिए ये आसान घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं। जैसे -
- नाखूनों के पीलेपन को खत्म करने और उन्हें चमकदार बनाने के लिए आप घर पर नारियल तेल या ऑलिव ऑयल से नाखूनों की हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। इससे नाखूनों को भरपूर नमी मिलेगी और वे मजबूत बनेंगे।
- अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून आगे कभी पीले न हों, तो नेल पॉलिश लगाने से पहले एक बार ट्रांसपेरेंट बेस कोट जरूर लगाएं। यह नाखूनों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।
- महीने में कम से कम 3 से 4 दिनों तक नाखूनों पर कोई भी पॉलिश न लगाएं। इससे नाखूनों को सांस लेने का मौका मिलता है। इसके अलावा हमेशा अच्छी और टॉक्सिन-फ्री क्वालिटी की नेल पॉलिश ही चुनें।
यह भी पढ़ें- Best Nail Paint Shades: नेल पेंट के बाद भी हाथ दिखते हैं काले? ऐसे चुनें स्किन टोन के हिसाब शेड्स
नेल पॉलिश लगाने से नाखून पीले क्यों पड़ते हैं?
अगर आपके मन में भी यह सवाल रहता है, कि आखिर नेल पॉलिश की वजह से नाखून पीले क्यों पड़ने लगते हैं, तो आइए जानते हैं इसके कारण -
- जब आप लाल, मेहरून या किसी भी डार्क शेड की नेल पॉलिश लगाती हैं, तो इसमें मौजूद पिगमेंट नाखूनों की ऊपरी परत के अंदर तक जमा हो जाते हैं, जिससे पीले दाग बनने लगते हैं।
- कई महिलाएं जल्दबाजी में सीधे नेल पॉलिश लगा लेती हैं। ट्रांसपेरेंट बेस कोट न लगाने की वजह से नेल पॉलिश के केमिकल्स सीधे नाखूनों के संपर्क में आ जाते हैं।
- लगातार नेल पेंट लगाए रखने से नाखूनों की केराटिन परत सांस नहीं ले पाती है, जिससे नाखूनों का प्राकृतिक रंग फीका और पीला पड़ने लगता है।
निष्कर्ष:सुंदर और खूबसूरत नाखून पाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की नेल पॉलिश का चयन करें। अगर किसी कारण से आपके नाखून भी पीले हो जाते हैं, तो ऊपर बताए गए 5-मिनट नेल बफर हैक और घरेलू टिप्स को आजमाकर आप इस समस्या से पूरी तरह राहत पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: freepik
-1792828682897_m.webp)