लाइट शेड की लिपस्टिक फैल जाए, तब ज्यादा भद्दी नहीं लगती, लेकिन रेड या डार्क शेड की लिपस्टिक फैल जाए तो यह पार्टी में आपका इंप्रेशन बिगाड़ सकती है। परफेक्ट पाउट और लंबे समय तक टिके रहने वाले लिप मेकअप के लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से लिप्स को तैयार करें और कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स को आजमाएं। इसलिए, डार्क शेड का लिप कलर लगाने से पहले कुछ टिप्स को फॉलो करना जरूरी होता है।
डार्क लिप कलर को फैलने से बचाने वाले 4 ट्रिक
डार्क शेड्स की लिपस्टिक लुक को बोल्ड और ग्लैमरस बनाती है, लेकिन अगर लिप कलर फैलने लगे तो खूबसूरती फीकी पड़ सकती है। इन 4 टिप्स की मदद से आपका डार्क लिप कलर न सिर्फ लॉन्ग लास्टिंग रहेगा बल्कि हर समय मिलेगा आपको नीट और एलिगेंट लुक मिलेगा। इन टिप्स के बारे में मिडास स्टूडियो, नई दिल्ली की मेकअप एक्सपर्ट दीपा शर्मा बता रही हैं।
ट्रिक नंबर- 1
डार्क कलर का लिप कलर लगाने से पहले होंठों को सही तरीके से तैयार करना जरूरी है। जिस तरह चेहरे का मेकअप भी अच्छा होता है, जब बेस अच्छा हो।
- होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए भी सबसे पहले बेस लगाएं।
- लिपस्टिक लाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करें, ताकि लिप कलर स्मूथ लगे और लंबे समय तक टिका रहे।
- इसके बाद ही मनचाहे शेड की डार्क लिपस्टिक अप्लाई करें।
ट्रिक नंबर-2
डार्क कलर की लिपस्टिक को फैलाने से बचाने के लिए दूसरे तरीके में आपको कुछ टिप्स को आजमाना होगा।
- होंठों को मुलायम बनाने के लिए लिप कंडीशनर या लिप बाम लगाएं।
- दो मिनट बाद टिश्यू पेपर से एक्स्ट्रा बाम निकाल दें। इससे होंठों की डेड स्किन भी निकल जाएगी।
- अब लिप कलर से मिलते-जुलते रंग की लिप पेंसिल से होंठों को आउटलाइन करें।
- फिर ब्रश से लिपस्टिक लगाएं।
- ब्रश से लगाने से होंठों के शेप को बरकरार रखना आसान हो जाता है और लिपस्टिक भी जल्दी खराब नहीं होती।
ट्रिक नंबर-3
लिपस्टिक को लंबे समय तक सेट रखने और परफेक्ट मैट फिनिश पाने के तीसरे स्टेप में आप कुछ आसान ट्रिक्स अपना सकती हैं।
- अब लिपस्टिक का दूसरा कोट लगाएं और होंठों को आपस में रगड़कर लिपस्टिक मिक्स करें।
- होंठों के बीच टिश्यू पेपर रखकर लिपस्टिक को ट्रेस कर लें।
- इससे एक्स्ट्रा लिप कलर निकल जाएगा और लिपस्टिक भी अच्छी तरह सेट हो जाएगी।
- अगर आप मैट लिप्स चाहती हैं, तो टिश्यू पेपर पर लूज पाउडर छिड़ककर होंठों के बीच रखें।
- अगर लिप मेकअप डार्क है, तो आई मेकअप लाइट रखें।
ट्रिक नंबर-4
आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि डार्क कलर की लिपस्टिक कुछ समय बाद दांतों पर लग जाती है, जिससे पूरा मेकअप लुक खराब लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या होती है, तो आप इस तरीके को आजमा सकती हैं।
- होंठों से 'ओ' बनाते हुए मुंह में एक उंगली डालकर बाहर निकालें, इससे होंठों के अंदर के हिस्से पर लगी एक्स्ट्रा लिपस्टिक निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Liquid Lipstick Tips: आपकी लिक्विड लिपस्टिक भी लगाने के बाद फटने लगती है? इन 4 आसान स्टेप्स को करें फॉलो इन टिप्स को आजमाकर आप भी डार्क कलर की लिपस्टिक को फैलने से बचा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक: गीतांजलि
Image Credit: magnific.com
