शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन होता है। इस खास अवसर पर दुल्हन का लुक केवल उसके लहंगे, मेकअप और गहनों से ही नहीं, बल्कि उसके हेयरस्टाइल से भी पूरा होता है। चाहे बाल छोटे हों, मीडियम लंबाई के हों या लंबे हों, हर दुल्हन अपने चेहरे, ड्रेस और शादी की थीम के अनुसार एक खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाना पसंद करती है ताकि उनका लुक आकर्षक दिख सके।
5 सदाबहार ब्राइडल हेयरस्टाइल्स
आपकी भी शादी होने वाली है, लेकिन आप अभी तक यह तय नहीं कर पाई हैं कि आपके लिए कौन-सा Hairstyle बढ़िया रहेगा, तो यहां आपको 5 ऐसे स्टाइल के बारे में पता चलेगा, जो छोटे से लेकर लंबे बालों तक के लिए बढ़िया रहेंगे और इन्हें आप साड़ी से लेकर लहंगों तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।जानें ऐसे सदाबहार ब्राइडल हेयरस्टाइल के बारे में, जो हर बालों की लंबाई के साथ आसानी से मेल खा सकते हैं।
1. क्लासिक बन हेयरस्टाइल से पाएं रॉयल ब्राइडल लुक
क्लासिक बन हेयरस्टाइल दुल्हनों के बीच हमेशा से लोकप्रिय रहा है। इसकी खासियत है कि यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न, दोनों तरह के ब्राइडल लुक के साथ खूबसूरती से मैच हो जाता है। अगर आप अपनी शादी में शाही अंदाज में सजना चाहती हैं तो लो बन या क्लासिक जूड़ा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
खास बातें: इस हेयरस्टाइल को ताजे फूलों, मोतियों, हेयर एक्सेसरीज और खूबसूरत हेयरपिन से सजाया जा सकता है। लाल, मैरून या गोल्डन ब्राइडल लहंगे के साथ फूलों से सजा हुआ बन बेहद आकर्षक लगेगा। अगर आपके बाल छोटे या मध्यम लंबाई के है तो आप हेयर एक्सटेंशन की मदद से यह स्टाइल आसानी से बना सकती हैं।
2. खुले बालों वाले हेयरस्टाइल के साथ दिखें सबसे खास
कई लड़कियां अपनी शादी में नेचुरल और थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं। ऐसे में खुले बालों वाले हेयरस्टाइल बढ़िया रहेंगे इनमें आप सॉफ्ट वेव्स और लूज कर्ल्स हेयरस्टाइल से लेकर ब्रेडेड ओपन हेयर या स्लीक ओपन हेयर भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपके बाल लंबे और घने हैं तो यह आपकी बालों की खूबसूरती को दिखाने का बढ़िया तरीका हो सकता है।
खास बातें: हल्की कर्लिंग और सॉफ्ट वेव्स बालों को वॉल्यूम देती हैं और चेहरे को भी खूबसूरत दिखाने में मदद करती है। इस स्टाइल के साथ मांगटीका या हल्की फ्लोरल एक्सेसरीज लगाकर लुक को और आकर्षक बनाया जा सकता है। आपको बता दें, यह हेयरस्टाइल मेहंदी, संगीत और प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बढ़िया रहेगा।
3. चोटी वाले हेयरस्टाइल से पाएं पारंपरिक और आकर्षक अंदाज
देखा जाए तो, चोटी वाला हेयरस्टाइल भारतीय शादियों की खूबसूरती और परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है। खासकर साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में लंबी और सजी हुई चोटी ज्यादातर देखने को मिलती है। हालांकि, आजकल की मॉडर्न दुल्हनें भी ब्रेडेड हेयरस्टाइल को नए और आकर्षक अंदाज में अपनाना पसंद कर रही हैं। आप फिशटेल चोटी, फ्रेंच ब्रेड, डच ब्रेड या ट्रेडिशनल लंबी चोटी में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकती हैं।
खास बातें: चोटी को गजरे, छोटे फूलों, गोल्डन हेयर एक्सेसरीज और हेयर ज्वेलरी से सजाने पर यह बेहद खूबसूरत लगेगी। मध्यम और लंबे बालों के लिए यह स्टाइल खासतौर पर बढ़िया रहेगी। छोटे बालों वाली दुल्हनें भी ब्रेडेड हेयरस्टाइल को हेयर एक्सटेंशन की मदद से अपना सकती हैं।
4. मॉडर्न लुक के लिए बनाएं हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल
जो दुल्हनें खुले बालों और बंधे हुए बालों के बीच बैलेंस लुक चाहती हैं, उनके लिए हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आपको बता दें, इस स्टाइल में बालों के ऊपरी हिस्से को पीछे की तरफ पिन किया जाता है, जबकि बाकी बाल खुले छोड़े जाते हैं। इससे चेहरा और आपके इयरिंग्स भी साफ दिखाई दे सकते हैं।
खास बातें: देखा जाए तो यह हेयरस्टाइल हर तरह के बालों पर बढ़िया लगते हैं, चाहे आपके बाल छोटे हो, लंबे हो या मीडियम हो। इसे आप सॉफ्ट कर्ल्स या ट्विस्टेड सेक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। यह इंडो-वेस्टर्न गाउन, पेस्टल लहंगे और मॉडर्न ब्राइडल आउटफिट के साथ शानदार दिखाई दे सकता है।
5. ब्राइडल पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ पाएं मॉडर्न और आरामदायक लुक
चाहे मेहंदी का फंक्शन हो या हल्दी का या फिर अपनी संगीत मं बिना बालों की चिंता किए बेफिक्र होकर डांस करना है, पोनीटेल हेयरस्टाइल हर दुल्हन के लिए एक बढ़िया विकल्प रहेगा। इसके साथ आप बिना बालों के उलझे आराम से अपने फंक्शन का मजा ले सकती हैं। इन्हें साड़ी और लहंगों से लेकर क्रॉप-टॉप व स्कर्ट या अनारकली सूट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
खास बातें: पोनीटेल को कई तरीकों से बनाया जा सकता है जिसमें हाई पोनीटेल, लो टेक्सचर्ड पोनीटेल, स्लीक पोनीटेल या ब्रेडेड व ट्विस्टेड पोनीटेल शामिल हैं। इन्हें दुल्हन अपनी आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं। साथ ही, इन्हें गजरा, ताज़े फूल, पर्ल पिन, बो या हेयर रैप से भी सजाया जा सकता है जो आपके लुक को और अधिक आकर्षक बना सकता है।
यह भी पढ़ें- गजरे को बालों में टिकाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, त्योहारों पर नहीं बिगड़ेगी हेयरस्टाइल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
