चेहरे के साथ-साथ हमारे बालों की सुंदरता भी उतनी ही मायने रखती है, लेकिन धूल, धूप, पसीना, प्रदूषण और हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का बार-बार इस्तेमाल करने से हमारे बाल डैमेज होने लगते हैं। बालों का टूटकर गिरना शुरू हो जाता है। इनकी चमक खो सी जाती है और कई लोगों को तो दोमुंहे बालों की समस्या भी होती है। ऐसे में लोग बाजार से महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदकर इस्तेमाल करते हैं।
कुछ लोग तो महंगे हेयर ट्रीटमेंट भी लेते हैं, लेकिन अगर आप पैसे बचाना चाहती हैं तो कुछ नेचुरल चीजों से ही बालों को स्मूथ और शाइनी बना सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव ने एक होममेड कंडीशरन के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसे बना सकती हैं और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?
घर पर बनाएं नेचुरल कंडीशनर
इस कंडीशनर को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी-
यह भी पढ़ें- Coloured Hair Care Tips: कलर कराने के बाद रूखे-रूखे हो गए हैं बाल? इस आसान तरीके से करें केयर
- दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- एक बड़ा चम्मच नारियल तेल
- दो बड़े चम्मच दही
- एक छोटा चम्मच शहद
- दो से तीन बड़े चम्मच गुलाब जल
यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: बिना केमिकल रानियां कैसे रखती थीं अपने बालों को इतना लंबा और घना? आप भी करें ट्राई
कैसे बनाएं?
इसे बनाने के लिए एक साफ बाउल ले लें। अब उसमें एलोवेरा जेल, दही और शहद डालें। इसके बाद अब आप नारियल तेल मिलाकर इसको अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सबसे बाद में गुलाब जल डालकर मिक्स करें। आपका नेचुरल हेयर कंडीशनर तैयार है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मॉम बालों में लगाती हैं ये DIY Hair Mask, बाल बनेंगे स्मूथ और घने
कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले बालों में शैंपू कर लें। फिर हल्के गीले बालों पर ये कंडीशनर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे बालों की लंबाई और स्कैल्प पर ज्यादा लगाएं। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। आप इस हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
क्या मिलेंगे फायदे?
- बालों को नमी मिलेगी और वे सॉफ्ट नजर आएंगे।
- बाल स्मूथ नजर आएंगे।
- बालों की ड्राईनेस कम होगी।
- बाल चमकदार बनेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत गर्म पानी से बालों को न धोएं।
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- बार-बार हीट स्टाइलिंग न करें।
- गीले बालों में जोर से कंघी न करें।
- अगर स्कैल्प पर कोई इंफेक्शन है ताे एक्सपर्ट की सलाह लें।
तो अगर आपके बाल भी रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आते हैं, तो ये हेयर कंडीशनर ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
