गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं होने के साथ-साथ टैनिंग की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी गर्दन पर जमे कालेपन और गंदगी की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं खास नुस्खें आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
काली गर्दन के लिए खास उपाय
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि जैसे गर्मी शुरू होती है वैसे ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी की वजह से आने वाले पसीने और टैनिंग जमा होने की वजह से महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। कई बार गर्दन पर जमी टैनिंग और कालापन शर्मिंदगी का कारण बन जाता है।
टमाटर और विटामिन ई ऑइल का करें इस्तेमाल
अगर आप भी इस कालेपन को कम करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर दो नुस्खे आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं टमाटर से बने एक खास पेस्ट की और दूसरा विटामिन ई ऑयल पेस्ट की। इन दोनों पेस्ट को बनाने का तरीका आसान है। इन्हें बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी।
टमाटर पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- टमाटर पल्प
- कच्चा दूध
- चीनी पाउडर
विटामिन ई ऑयल पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- विटामिन ई ऑयल
- तिल का तेल
- कच्चा दूध
टमाटर का पेस्ट बनाने का तरीका
- टमाटर का पेस्ट बनाने के लिए आप एक कटोरी में टमाटर का पल्प निकाल लें।
- अब इसमें बारीक पिसी हुई चीनी और कच्चा दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर ले।
- अब इस पेस्ट को आप अपनी गर्दन पर लगा सकती हैं।
विटामिन ई ऑयल पेस्ट बनाने का तरीका
- विटामिन ई ऑयल पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में विटामिन ई ऑयल लें।
- इसमें कुछ बूंदें तिल के तेल की और थोड़ा कच्चा दूध मिक्स कर ले।
- अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण को गर्दन पर 30 मिनट तक लगाकर रखें।
- फिर हल्के हाथों से गर्दन की मसाज करते हुए इस पेस्ट को निकाले।
- थोड़ी देर के बाद आप गर्दन धो सकती है।
- अगर आप इन दोनों पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
