अगर आप महंगे सीरम, क्रीम और दूसरे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी अपनी स्किन में वैसा बदलाव नहीं देख पा रही हैं जैसा चाहती हैं, तो हर बार नया प्रोडक्ट खरीदना जरूरी नहीं है। कई बार स्‍क‍िन का कनेक्शन सिर्फ बाहर से लगाए जाने वाले प्रोडक्ट्स से नहीं होता है।

आप दिनभर में क्या खाती हैं, कितना पानी पीती हैं, आपकी नींद कैसी है और आप तनाव को किस तरह संभालती हैं, इन चीजों का भी स्किन पर असर पड़ सकता है। इसलिए अच्छी स्किन के लिए सिर्फ स्किनकेयर रूटीन पर ध्यान देने के बजाय रोज की कुछ आदतों पर भी नजर डालना जरूरी है। ललिता आर्य (डर्माप्योरिटीज की सीईओ) ने कुछ हैक्स बताए हैं, ज‍िससे आपके चेहरे की रंगत बदल सकती है। आइए जानते हैं-

image credit- magnific

ये 4 आदतें बदल देंगी आपके चेहरे की रंगत

अगर आप चाहती हैं क‍ि नेचुरली आपके चेहरे पर न‍िखार आए, तो कुछ बातों पर ध्‍यान देना होगा। जैसे-

1. खाने की प्लेट पर भी दें ध्यान

अच्छी स्किन के लिए सिर्फ चेहरे पर क्रीम या सीरम लगाना काफी नहीं है बल्कि हमारी डाइट में क्या है, इस पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। हमारी बॉडी को रोज ऐसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो अंदर से उसे हेल्दी रखें। इसके लिए हमारी डाइट बिल्कुल बैलेंस्ड होनी चाहिए। आप अपनी प्लेट में खूब सारी हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, हेल्दी फैट और सही मात्रा में प्रोटीन जरूर शामिल करें। इससे न सिर्फ हमारी सेहत अच्छी रहती है बल्कि इसका असर हमारी सुंदरता पर भी साफ द‍िखाई देता है।

2. सिर्फ पानी नहीं, स्किन की नमी का भी रखें ख्याल

आपको बता दें क‍ि स्किन को अंदर और बाहर दोनों तरफ से केयर की जरूरत होती है। इसल‍िए दिनभर में भरपूर पानी प‍िएं। इसका सीधा असर हमारी स्किन की नमी पर भी पड़ता है। अगर स्किन की बाहरी लेयर कमजोर हो जाएगी, तो चेहरा एकदम ड्राई, खिंचा-खिंचा और बेजान सा लगने लगेगा। पानी पीने के अलावा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही मॉइश्चराइजर लगाना भी जरूरी है। मॉइश्चराइजर स्किन की नमी को लॉक करता है।

image credit- magnific

3. नींद को नजरअंदाज न करें

स्किन केयर की बात हो और नींद की बात जरूर की जाती है। अगर आप रोज रात को देर तक जागती हैं या सोने-जागने का कोई टाइम-टेबल ही नहीं है, तो इससे सिर्फ अगले दिन सुस्ती और थकान ही महसूस नहीं होती। नींद की कमी हमारी बॉडी के नेचुरल कामकाज पर असर डालती है, जिसका सीधा नुकसान हमारी स्किन को भी होता है। नींद न पूरी हाेने से स्किन भी ठीक से रिपेयर नहीं हो पाती है। इससे चेहरे पर सूजन नजर आने लगता है और ग्लो भी गायब हो जाता है। इसल‍िए अपने स्किनकेयर रूटीन में नींद पूरी करने को भी सबसे ऊपर रखें। रोजाना सोने और उठने का एक टाइम फ‍िक्‍स कर लें। इससे भी आप खुद देखेंगी क‍ि चेहरे की रंगत न‍िखर रही है।

4. तनाव न लें और एक्टिव रहें

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव तो बहुत आम हो गया है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहता है, तो यह हमारी बॉडी और स्किन पर बुरा असर डालता है। स्ट्रेस की वजह से स्किन की हीलिंग (रिपेयर) स्‍लो हो जाती है। चेहरे पर सूजन या डलनेस आने लगती है। इसका मतलब यह नहीं है क‍ि अच्छी स्किन के लिए सिर्फ महंगे फेसवॉश, सीरम या क्रीम लगा लें। आपको अपनी डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी (जैसे वॉक, योग या वर्कआउट) पर भी ध्‍यान दें। इससे स्‍ट्रेस भी दूर होगा और आपके चेहरे पर भी न‍िखार आएगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik