मुलायम और गुलाबी होंठ भला किसे नहीं चाहिए होता है। जब हमारे हाेंठ सॉफ्ट और सुंदर नजर आते हैं तो हमारे चेहरे की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन कई बार धूप, शरीर में पानी की कमी, धूल-मिट्टी और बार-बार लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से हमारे होंठ रूखे और बेजान से नजर आने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हम आपको एक लिप स्क्रब के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
कौन सा लिप स्क्रब यूज करती हैं प्रियंका चोपड़ा?
इसे खुद ड्रीम गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने इस लिप केयर रेमेडी के बारे में जानकारी दी थी। इससे होंठों की डेड स्किन रिमूव होती है और आपके होंठों पर भी गुलाबी निखार आ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब कैसे बनाएं?
अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब बनाना चाहती हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
- इस होममेड लिप स्क्रब को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी- सी सॉल्ट, ग्लिसरीन और गुलाब जल।
- अब एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा सी सॉल्ट लें।
- इसमें थोड़ी ग्लिसरीन और गुलाब जल मिला लें।
- तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें।
- ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा रगड़ने वाला न बनाएं।
यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन चुटकियों में हो सकता है दूर, बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज
इन तीनों सामग्रियों के फायदे
ब्सूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया कि इस DIY लिप स्क्रब में जिन तीन चीजों का इस्तेमाल किया गया है, उनसे होंठों को ये फायदे मिलते हैं-
- सी सॉल्ट होंठों के ऊपर डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
- ग्लिसरीन से होंठों को नमी मिलती है।
- गुलाब जल से होंठ फ्रेश नजर आते हैं। साथ ही यह होंठों को हाइड्रेशन देने में भी मदद करता है।
लिप स्क्रब का कैसे करें इस्तेमाल?
आपने जो लिप स्क्रब बनाया है, इसे लगाने से पहले होंठों को साफ कर लें। अगर लिपस्टिक लगी है तो उसे रिमूव कर दें। इसके बाद इस स्क्रब को होंठों पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है। कुछ देर धीरे-धीरे मसाज करें। फिर होंठों को साफ कर लें। इसके बाद होंठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। इससे होंठों को नमी मिलती रहेगी।
लिप स्क्रब का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- स्क्रब का इस्तेमाल बहुत ज्यादा न करें।
- इसे हर दो हफ्ते में सिर्फ एक बार इस्तेमाल करें।
- स्क्रब लगाते समय होंठों को जोर से न रगड़ें।
- स्क्रब के बाद लिप बाम जरूर लगाएं।
- अगर होंठ पहले से कटे-फटे हैं तो उस समय स्क्रब न करें।
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: काले और फटे होंठों से होती है शर्मिंदगी, इन 5 नेचुरल तरीकों से पाएं Pink Lips
अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा जैसी लिप्स पाना चाहती हैं तो इस लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Instagram/Screen grab
