होंठों की खूबसूरती सिर्फ उनके रंग से नहीं बल्कि आसपास की स्किन से भी आती है। कई बार होंठों के चारों तरफ की स्‍क‍िन बाकी चेहरे के मुकाबले ज्यादा डार्क हो जाती है। इससे पूरा चेहरा डल नजर आने लगता है। खासकर जब मेकअप न किया हो, तब यह डार्कनेस और ज्‍यादा द‍िखाई देती है। ऐसे में अगर आप भी होंठों के आसपास की जिद्दी पिगमेंटेशन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कोई आसान घरेलू तरीका ढूंढ रही हैं, तो आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने एक ऐसा उपाय बताया है ज‍िसमें इस्‍तेमाल होने वाली चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं। हम आलू, शहद और नींबू की बात कर रहे हैं। इन तीनों से होंठों का लुक खूबसूरत नजर आएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं-

आलू से कैसे कम हो सकता है प‍िगमेंटेंशन?

आलू सिर्फ सब्जी बनाने के काम नहीं आता है। इसमें कुछ ऐसे नेचुरल तत्‍व पाए जाते हैं जो स्‍क‍िन की रंगत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आलू में मौजूद कैटेकोलेज एंजाइम, विटामिन सी और एजेलिक एसिड से स्‍क‍िन पर दिखने वाले दाग और ज्यादा पिगमेंटेशन कम हो सकते हैं। इसी वजह से होंठों के आसपास की डार्क स्किन के लिए आलू का रस इस्तेमाल करने का यह घरेलू तरीका ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट ने बताया है।

यह भी पढ़ें- रूखे और फटे होंठों को बनाएं सॉफ्ट, काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

ऐसे तैयार करें आलू का मिश्रण

इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद कुछ चीजों से ही यह मिश्रण तैयार हो जाएगा। इसके ल‍िए-

  • सबसे पहले एक फ्रेश आलू लें।
  • इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
  • अब कद्दूकस किए हुए आलू को हाथों से दबाकर एक कटोरी में इसका रस निकाल लें।
  • अब इसमें करीब आधा चम्मच शहद डाले दें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

बस ध्‍यान रखें क‍ि इस मिश्रण को बनाकर बाद में इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज में न रखें। इसे तैयार करने के बाद ही इस्तेमाल करना होता है।

होंठों के आसपास आलू का कैसे इस्‍तेमाल करें?

अब आपने जो म‍िश्रण बनाया है, उसे सीधे पूरे चेहरे पर लगाने की जरूरत नहीं है। इसे सिर्फ उस जगह लगाना है जहां पिगमेंटेशन या कालापन नजर आ रहा है। आप इस तरीके से इस्‍तेमाल कर सकती हैं-

  • मिश्रण को होंठों के चारों तरफ डार्क हिस्से पर लगाएं।
  • इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद सादे या ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

इस नुस्‍खे का आप हफ्ते में दो या तीन बार इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

ध्यान रखने वाली बात

अगर आप इस नुस्‍खे का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • आलू के रस से जलन या खुजली हो ताे इसका इस्‍तेमाल बंद कर दें।
  • कोई कट या घाव हो, तो इस्‍तेमाल न करें।
  • समस्‍या ज्‍यादा बढ़ गई है तो डॉक्‍टर से मि‍लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/Freepik