Petroleum Jelly Benefits: घर की अलमारी हो या ड्रेसिंग टेबल एक छोटी सी डिबिया जरूर मिल जाएगी। ये चीज दिखने में तो बिल्‍कुल साधारण लगेगी, लेकिन काम शानदार करेगी। इसी खास चीज का नाम है 'पेट्रोलियम जेली' जोकि हाइड्रोकार्बन, मिनरल ऑयल और मोम का सेमी सॉलिड मिक्‍सचर होता है। यह कई मायनों में फायदेमंद मानी गई है। पेट्रोलियम जेली की ल्यूब्रिकेटिंग और कोटिंग प्रॉपर्टी बहुत कारगर होती है। यह त्वचा के घाव और जलन ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके चेहरे और हाथों को मॉश्चराइज कर इन्हें पोषण प्रदान करता है। ऐसे में महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अब छोड़िए और पेट्रोलियम जेली का इस्‍तेमाल करें। पिछले कुछ सालों में ये घर में सबसे जरूरी चीज बन चुकी है, लेकिन आप इसके बारे में असल में कितना जानते हैं? आइए जानते हैं पेट्रोलियम जेली के फायदे।

Petroleum Jelly Benefits: सबसे अच्छा मॉश्चराइजर

पेट्रोलियम जेली को सबसे अच्‍छा मॉश्चराइजर माना जाता है।स्किन एक्‍सपर्ट डॉ. मंजुल अग्रवाल के अनुसार, यह हाथ और होठों को मॉश्चराइज करता है, स्किन को क्रैक होने से बचाता है। यह सर्दियों में चेहरे को मॉश्चराइज करता है और ड्राई होने से बचाता है। इतना ही नहीं जब आप अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करते हैं तो यहां भी बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम जेली का ही इस्तेमाल किया जाता है।

अगर देखा जाए तो पेट्रोलियम जेली बहुत काम की है। इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में रूखी और बेजान त्‍चचा की केयर करने के लिए किया जाता है, रूखे, फटे हाथों से लेकर एड़ियों की सख्त स्किन तक, होंठों को मुलायम बनाना या चीकबोन्स को हाईलाइट करने में भी ये गजब का काम करती है।

Image Credit: magnific.com


Petroleum Jelly Benefits: डायपर रैशेस से लेकर मेकअप रिमूवर का करती है काम

यह भी पढ़ें- शाइनिंग और खूबसूरत पलकों के लिए करें ये 3 काम, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Image Credit: magnific.com

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल ल्यूब्रिकेंट के रूप में किया जाता है। इसे त्वचा पर लगाने से शरीर पर कपड़े नहीं चिपकते हैं। इसके अलावा मेकअप को हटाने के लिए आंखों के नीचे भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। पेट्रोलियम जेली डायपर रैशेस से बचाने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं परफ्यूम लगाने के कुछ घंटों बाद अक्सर उसकी खुशबू खत्म हो जाती है। अगर आप बॉडी में पेट्रोलियम जेली लगाने के बाद परफ्यूम लगाते हैं तो पूरे दिन खुशबू बरकरार रहती है।बार-बार परफ्यूम लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस तरह पेट्रोलियम जेली कई मायनों में फायदेमंद और उपयोगी रहती है। यह स्किन को ल्यूब्रिकेट करने से लेकर हेयर ग्रूमिंग और कई कामों में मददगार होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: magnific.com