गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीने से स्किन में कई समस्याएं आने लगती हैं। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों को चेहरे में ज्यादा ऑयल सिक्रीट होने से एक्ने और ज्यादा ऑयली स्किन की समस्या होने लगती है। ऐसा माना जाता है कि गर्मी से सीबम का प्रोडक्शन जरूरत से ज्यादा होने लगता है जिसकी वजह से ऑयली स्किन और ज्यादा चिपचिपी होने लगती है। इस दौरान स्किन के पोर्स बंद होने लगते हैं और चेहरे की ऊपरी लेयर में धूल और मिट्टी जमा होने से चेहरा बेजान सा नजर आने लगता है। ऐसे में गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए अच्छे फेस मास्क से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने, पोर्स को साफ करने और स्किन को फ्रेश बनाए रखने में मदद मिलती है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप घर में रखी कुछ चीजों से ऑयली स्किन के लिए फेस पैक तैयार कर सकती हैं और पूरी गर्मी ऑयली स्किन की केयर कर सकती हैं। आइए कैसे बना सकते हैं ऑयली स्किन के लिए फेस पैक।

ऑयली स्किन के लिए घर पर फेस मास्क कैसे बनाएं

गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए सबसे असरदार फेस मास्क वो होते हैं जिनमें ऑयल सोखने और रोमछिद्रों को साफ करने वाली सामग्रियां मौजूद हों। आइए आपको बताते हैं फेस पैक बनाने का तरीका।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

गर्मी में ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फेस पैक मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का होता है। इसे आप आसानी से बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का DIY आइस क्यूब

आवश्यक सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • गुलाब जल- 1 चम्मच या आवश्यकतानुसार

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका

  • एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इन दोनों सामग्रियों को ऐसे मिक्स करें कि इसका पेस्ट तैयार हो जाए।
  • तैयार पेस्ट को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • 5 मिनट बाद चेहरे की अच्छी तरह से धो कर सुखा लें और चेहरे से लेकर गर्दन तक फेस पैक अच्छी तरह से लगाएं।
  • फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • इस फेस पैक में मिली दोनों सामग्रियां चेहरे से एक्सेस ऑयल कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली नहीं है तो महीने में दो बार ये फेस पैक लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाने के फायदे

  • ऑयली स्किन में ये फेस पैक लगाने से चेहरे में एक्स्ट्रा ऑयल की कम करने में मदद मिलती है।
  • फेस पैक में इस्तेमाल होने वाली दोनों चीजें गर्मी को कम करती हैं और ठंडक प्रदान करती हैं।
  • इससे चेहरे की स्किन ज्यादा ग्लोइंग नजर आती है और एक्ने की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल कम से कम सप्ताह में जरूर करें।

ऑयली स्किन के लिए तैयार किए गए इस फेस पैक में इस्तेमाल की गई सामग्रियां प्राकृतिक हैं, लेकिन सभी की त्वचा में किसी भी सामाग्री का अलग प्रभाव होते है। इसलिए फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे पर करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnipik.com