नवंबर का महीना शादी के सीजन के लिए खास होता है। इस दौरान कई लड़कियां दुल्हन बनने की तैयारी कर रही होती हैं। शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा साफ और खिला-खिला नजर आए। इसके लिए कपड़ों, ज्वेलरी और मेकअप के साथ स्किन का ध्यान भी वे खूब रखती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है क‍ि आप इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदें ही।

आप घर में मौजूद कुछ चीजों से भी आप फेस पैक बना सकती हैं। इसके लि‍ए चावल का आटा, गुलाब जल और चुकंदर का रस चाह‍िए होगा। अगर आपकी शादी नवंबर में है, तो इसे आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव बता रही हैं-

image credit- magnific

ब्राइडल फेस पैक बनाने के लिए चाहिए ये 3 चीजें

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी। ये हैं-

  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
  • गुलाब जल- जरूरत के हिसाब से
  • चुकंदर का रस- 1 छोटा चम्मच

ध्यान रखें कि चुकंदर का रस ताजा हो।

घर पर इस तरह तैयार करें फेस पैक

इस फेस पैक को बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा समय या किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाने के लि‍ए सबसे पहले-

  • एक साफ कटोरी लें।
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच चावल का आटा डालें।
  • अब इसमें एक छोटा चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालते हुए सारी चीजों को मिला लें।
  • जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाने के लिए रख लें।

ध्यान रखें कि पेस्ट न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। ऐसा पेस्ट बनाएं जिसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके।

चेहरे पर फेस पैक लगाने का सही तरीका क्‍या है?

फेस पैक तैयार होने के बाद इसे लगाने का तरीका भी सही होना चाहिए। सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, ताकि धूल और गंदगी हट जाए। इसके बाद चेहरे पर इस पेस्ट को पतली लेयर में लगाएं।

  • आंखों और होंठों के आसपास फेस पैक न लगाएं।
  • सूखने पर चेहरे को रगड़कर साफ न करें।
  • नॉर्मल पानी से धीरे-धीरे चेहरे काे धो लें।

image credit- magnific

इन बातों का रखें ध्यान

शादी से पहले स्किनकेयर में नए-नए नुस्खे आजमाने से बचना चाहिए। खासकर अगर आपकी स्‍क‍िन जल्दी रेड हो जाती है या किसी चीज से जलन होती है, तो ज्यादा सावधानी रखें।

  • फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
  • अगर खुजली, जलन या रेडनेस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • चेहरे पर कट, घाव या जलन वाली जगह पर इसे न लगाएं।
  • शादी से ठीक एक दिन पहले कोई नया फेस पैक ट्राई न करें।
  • स्किन से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत हो तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI