छठ पूजा अपने आप में बेहद पवित्र, कठिन और भावनात्मक त्योहार है। हर साल इस त्योहार को लोग बड़ी धूम धाम के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर खुद को सजाती हैं। खासतौर पर सुबह के समय उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते समय नजारा देखने लायक होता है। घंटों तक नदी या तालाब के पानी में खड़े रहने, अर्घ्य देने और फिर सुबह की बढ़ती धूप व पसीने की वजह से मेकअप खराब होने का डर बना रहता है। अगर आप इस छठ पूजा वाटरप्रूफ और फेस्ट मेकअप लुक पाना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

छठ पूजा पर वाटरप्रूफ मेकअप करने का तरीका

वाटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप फेस्टिव लुक में जान डाल देता है। ऐसे में आइए जानते हैं आसान और असरदार स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आपका मेकअप पानी और धूप दोनों में टिकाऊ रहेगा।

1. स्किन प्रेप और सनस्क्रीन

छट पूजा पर घाट जाने से पहले जब भी आप मेकअप करें, तो सबसे पहले चेहरे को धोकर हल्का जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।
इसके बाद SPF 50 वाला वाटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। 

2. सिलिकॉन या मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल

इसके बाद पूरे चेहरे पर अच्छा वाटरप्रूफ प्राइमर लगाएं।
प्राइमर स्किन और मेकअप के बीच सेफ्टी लेयर बनाता है, जिससे पसीने से भी फाउंडेशन खराब नहीं होता।

3. हैवी फाउंडेशन के बजाय बीबी क्रीम का इस्तेमाल

घाट पर बहुत भारी लेयर्स वाला फाउंडेशन लगाने से बचें। इसके बजाय आप वाटरप्रूफ बीबी क्रीम, सीसी क्रीम या लॉन्ग-वियर मैट फाउंडेशन चुन सकती हैं।
बीबी क्रीम, सीसी क्रीम या लॉन्ग-वियर मैट फाउंडेशन को गीले ब्यूटी ब्लेंडर से डैब करके लगाएं।

4. क्रीम ब्लश और टिंट का जादू

इन सभी स्टेप्स के बाद आप पाउडर ब्लश के बजाय वाटरप्रूफ लिक्विड या क्रीम टिंट लगाएं।
यह स्किन में आसानी से समा जाएगा और पानी में बहेगा भी नहीं। 

5. आंखों के मेकअप के लिए

ब्लश के बाद आप आसानी से अपनी आंखों पर का मेकअप कर सकती हैं।
इसके लिए वाटरप्रूफ काजल, लिक्विड आईलाइनर और वाटरप्रूफ मस्कारा का ही इस्तेमाल करें। 

6. ट्रांसफर-प्रूफ लिक्विड लिपस्टिक और बिंदी

इसके बाद कोई भी रेंडम लिपस्टिक चुनने के बजाय आप मैट ट्रांसफर-प्रूफ लिक्विड लिपस्टिक चुनें।
इसके अलावा आप साड़ी के हिसाब से स्टोन वर्क वाली बिंदी लगाएं।

7. सेटिंग स्प्रे से मेकअप लॉक करें

आपका मेकअप लगभग पूरा हो गया है। अब आप आखिर में पूरे चेहरे पर एक वाटरप्रूफ मेकअप फिक्सर या सेटिंग स्प्रे छिड़कें और सूखने दें।
यह आपके पूरे लुक को घंटों तक लॉक करने में मदद करता है। 

निष्कर्ष:  छठ पूजा के खास मौके पर अगर आप भी सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो भारी-भरकम और केमिकल युक्त मेकअप की जगह इस लेख में बताएं गए कुछ आसान वाटरप्रूफ और नेचुरल ब्यूटी गाइड को फॉलो कर परफेक्ट मेकअप लुक पा सकती हैं। सही प्राइमर, वाटरप्रूफ आई-मेकअप, ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक और सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप को तेज धुप और पानी में भी टिकाऊ बनाएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

image credit: freepik