हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, चेहरे पर इसका असर साफ नजर आने लगता है। पहले की तरह हमारी स्किन टाइट नहीं रह जाती है। चेहरे की रंगत भी डाउन हाे जाती ह। 35 के बाद तो कई लोगों को ड्राईनेस, फाइन लाइंस भी महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आप सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करेंगी तो चेहरे को जवां बनाए रख सकती हैंं।
डॉ. राधिका रहेजा (कंसल्टेंट त्वचा रोग एवं हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद) ने कुछ मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन बताएं हैं। जिसे अपनाकर आप 35 की उम्र में 25 वाला निखार पा सकती हैं। आइए जानते हैं-
35 के बाद त्वचा में क्यों आते हैं बदलाव?
डॉ. राधिका रहेजा ने बताया कि 35 की उम्र के बाद स्किन में कोलेजन और इलास्टिन का लेवल धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसी वजह है कि स्किन ड्राई होने लगती है। फाइन लाइंस नजर आने लगते हैं और चेहरे की चमक भी खाे जाती है। इसलिए इस उम्र में स्किन केयर का खास ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- DIY Face Scrub: चिलचिलाती गर्मी में भी दमकेगा आपका चेहरा, बस किचन में रखी इन 2 चीजों से बनाएं स्क्रब
स्टेप 1
डॉक्टर ने बताया कि दिन की शुरुआत चेहरे को साफ करने से करें। इसके लिए लाइट और जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे की सफाई करने से रातभर में जमी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव हो जाता है। साथ ही स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: गर्मियों में चेहरे पर जमी टैंनिग से छुटकारा ये सस्ता स्क्रब
स्टेप 2
चेहरे को साफ करने के बाद एंटीऑक्सीडेंट सीरम लगाएं। दरअसल, विटामिन-सी सीरम फ्री रेडिकल्स से बचाता है और स्किन टोन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है। इससे कुछ लोगों को चेहरे पर जलन या इरिटेशन भी हो सकता है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Manicure At Home: पार्लर जैसा महंगा मैनीक्योर अब घर पर, 4 आसान स्टेप्स में दूध जैसे गोरे हो जाएंगे आपके हाथ
स्टेप 3
कई लोगों को लगता है कि सिर्फ ड्राई स्किन वालों को ही मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। मॉइश्चराइजर स्किन की केयर करता है। ये हमारी स्किन में नमी बनाए रखने का काम करता है आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।
स्टेप 4
अगर सुबह के स्किनकेयर रूटीन में एक भी स्टेप नहीं छोड़ना चाहिए, तो वो सनस्क्रीन ही है। डॉ. राधिका रहेजा का कहना है कि SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन रोजाना लगाना चाहिए। इससे सूरज की हानिकारक किरणों से चेहरा सेफ रहता है। साथ ही ये समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण को भी कम करता है। सनस्क्रीन को हर 4 घंटे में दोबारा लगा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: ₹5 में दूर करें होंठों का कालापन, ये 3 नुस्खे दिखाएंगे असर
स्टेप 5
चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए सिर्फ क्रीम और सीरम ही नहीं, लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसलिए पर्याप्त नींद लें, दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें। अगर शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलेगा, तो उसका असर स्किन पर भी देखने को मिलेगा।
ताे अगर आप भी चाहती हैं कि 35 की उम्र में भी आपका 25 वाला ग्लो मिले, तो ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखकर स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
