सावन के इस पावन महीने में पूजा-पाठ और तीज-त्योहारों के खास मौकों पर आप घर पर ही आसान उपायों से त्वचा में निखार ला सकती हैं। इसके लिए आपको ब्यूटी पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप बाजार से सिर्फ 20 रुपये की दो चीजें खरीदकर स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। आइए जानते हैं इस आसान और बजट-फ्रेंडली घरेलू नुस्खे के बारे में, जो चेहरे की खोई चमक वापस लाने में मदद कर सकता है।
20 रुपये में पाएं पार्लर जैसा इंस्टेंट ग्लो
इन 2 चीजों से बने पैक से न सिर्फ त्वचा की रंगत निखरती है, बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। इस नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली दो चीजें कॉफी पाउडर और नारियल तेल हैं।
कॉफी पाउडर और नारियल तेल फेस पैक
इन दो चीजों से आप घर पर ही आसानी से असरदार फेस पैक तैयार कर सकती हैं:
- सबसे पहले एक कटोरी में एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर लें।
- इसमें आधा चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
- यह त्वचा की गहरी सफाई करता है। यह पोर्स से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद करता है।
- इसे 10 से 15 मिनट तक सूखने दें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरा धो लें।
इन खास बातों का रखें ध्यान
20 रुपये वाले इस घरेलू नुस्खे के साथ-साथ मानसून में अपनी त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए इन खास बातों पर ध्यान दें:
- मानसून की उमस से बचने के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से क्लींजर से चेहरा साफ करें।
- घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
- त्वचा की चिपचिपाहट से बचने के लिए लाइटवेट या जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
यह भी पढ़ें- केमिकल-फ्री नीम और एलोवेरा जेल घर पर बनाएं, त्वचा रहेगी साफ और हेल्दी
इस सावन अपनी ब्यूटी रूटीन में इन आसान टिप्स को शामिल करें। इससे आप कम समय में बेदाग और नेचुरल निखार पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
