हर कोई चाहता है कि मेकअप के बाद चेहरा नेचुरली ग्लोइंग और फ्रेश नजर आए। आजकल लुमिनस मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है, जिसमें त्वचा पर हैवी मेकअप की बजाय सॉफ्ट, रेडिएंट और नेचुरल ग्‍लो दिखाई देता है। यह लुक चेहरे को हाइड्रेटेड और ग्लास जैसी फिनिश देता है।

अगर आप भी कुछ ही मिनटों में पार्टी, ऑफिस या किसी खास मौके के लिए ग्लोइंग मेकअप करना चाहती हैं, तो सही बेस, हाइलाइटर और कुछ आसान मेकअप स्टेप्स की मदद से यह लुक पा सकती हैं। आइए एल्प्स ब्यूटी क्लिनिक की मेकअप एंड ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से जानते हैं लुमिनस मेकअप करने का आसान तरीका।

तरीका नंबर- 1

मेकअप करने के लिए सबसे पहले क्लींजर से अपना चेहरा साफ करें। इसके बाद चेहरे पर प्राइमर या फिर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप चेहरे पर अच्छी तरह सेट हो जाएगा, साथ ही चेहरे पर ग्लो आएगा। ग्लोइंग मेकअप के लिए फेस पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

तरीका नंबर- 2

मेकअप करने के लिए चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने से फेस को स्मूथ बेस मिलेगा। हमेशा अपनी स्किन टोन से एक शेड या दो शेड डार्कर फाउंडेशन अप्लाई करें।

तरीका नंबर- 3

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स हैं, तो आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे पर कंसीलर लगाने से डार्क सर्कल और दाग छिप जाते हैं।

तरीका नंबर- 4

चेहरे पर कंसीलर और फाउंडेशन का बेस लगाने के बाद आई मेकअप करें। इसके लिए आप अपना फेवरेट आईशैडो लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद काजल लगाएं। अब मस्कारा लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें। बता दें कि मस्कारा लगाने के बाद आंखें बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

तरीका नंबर-5

आई मेकअप के बाद आप चीकबोन्स पर पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। इसके बाद नाक के ऊपर और चीक बोन्स पर हाइलाइटर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो आता है।

तरीका नंबर- 6

मेकअप को कंप्लीट करने के लिए लिपस्टिक लगाएं। फेस्टिव सीजन में आप पिंक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आप भी घर में खुद मेकअप करके दूसरों से अलग दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक : गीतांजलि