आजकल मार्केट में ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स के कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिलने लगे हैं। हर महिला के वैनिटी बॉक्स में लिपस्टिक देखने को मिल ही जाती है। महिलाएं मेकअप करें या न करें, लेकिन लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती हैं। जब बात भारतीय स्किन टोन की होती है, तो डस्की स्किन यानी सांवली रंगत वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। डस्की स्किन टोन के होठों पर सही शेड लगने से पूरे चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

लैक्मे (Lakme) और मायग्लैम (MyGlamm)

भारत में वैसे तो कई ब्यूटी ब्रांड्स हैं, लेकिन लैक्मे (Lakme) और मायग्लैम (MyGlamm) ये दो नाम हमेशा महिलाओं के बीच चर्चा में रहते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि डस्की स्किन टोन के लिए पिगमेंटेशन, शेड रेंज और कंफर्ट के मामले में लैक्मे ज्यादा बेहतर है या मायग्लैम? तो परेशान होने के बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि डस्की स्किन टोन के लिए इन दोनों में से किस ब्रांड की लिपस्टिक सबसे बेस्ट हो सकती है।

1. लैक्मे या मायग्लैम पिगमेंटेशन के लिए कौन सा है बेहतर

लैक्मे की लिपस्टिक्स जैसे 9 to 5 Weightless Mousse, 9 to 5 Primer + Matte और 9 to 5 Liquid Lip Color का पिगमेंटेशन बहुत रिच और बिल्डेबल होता है। इसके डार्क और न्यूड शेड्स पिगमेंटेड होठों को गहरा और परफेक्ट कवरेज देने में मदद करते हैं। वहीं बात करें मायग्लैम की, तो मायग्लैम की लिपस्टिक्स खासकर LIT Liquid Matte और Pose HD Lipstick का पिगमेंटेशन बहुत ही बोल्ड और इंस्टेंट होता है। इसका लिक्विड मैट फार्मूला एक ही स्वाइप में होठों पर सेट हो जाता है, जिससे होंठ बेहद खूबसूरत दिखते हैं।

इंस्टेंट और डार्क पिगमेंटेशन के मामले में मायग्लैम का लिक्विड फार्मूला थोड़ा आगे नजर आता है। हालांकि, लैक्मे का पिगमेंटेशन होठों पर ज्यादा क्रीमी और नेचुरल लगता है, जो दिनभर आपके होठों को बोल्ड बनाए रखने में मदद करता है।

2. डस्की स्किन टोन के लिए शेड रेंज

लैक्मे के पास इंडियन स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक शेड्स का बहुत बड़ा कलेक्शन है। इसके Coffee Lite, Toffee Paradise, और Rose Touch जैसे कई प्लम, ब्राउन और वार्म न्यूड शेड्स सांवली रंगत के लिए बेस्ट माने जाते हैं। वहीं मायग्लैम में DTF, Slay और Slow Fade जैसे शेड्स डस्की स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए काफी पॉपुलर हैं।

मायग्लैम के कुछ लाइट न्यूड शेड्स सांवली रंगत पर थोड़े हल्के या वॉश-आउट लग सकते हैं, इसलिए अपनी रंगत के हिसाब से सही अंडरटोन का शेड जरूर चुनें।

3. टेक्सचर और कंफर्ट

लैक्मे की लिपस्टिक का टेक्सचर काफी मॉइश्चराइजिंग और कंफर्टेबल होता है। यह होठों की बारीक दरारों में नहीं बैठता। इसका 'प्राइमर प्लस मैट' फार्मूला होठों को सुखाए बिना लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखता है। मायग्लैम की लिक्विड लिपस्टिक पूरी तरह से ट्रांसफर-प्रूफ और स्मज-प्रूफ होती है। यह 10 से 12 घंटे तक होठों पर आसानी से टिक सकती है। हालांकि, यह हल्की सी ड्राई लग सकती है, इसलिए इसे लगाने से पहले होठों पर लिप बाम का इस्तेमाल जरूर करें।

खासियत लैक्मे (Lakmé) मायग्लैम (MyGlamm)
पिगमेंटेशन 1 ही बार लगाने पर गहरा रंग मिलता है और होंठों का कालापन छुप जाता है। पूरा और गहरा रंग पाने के लिए 2-3 बार लगाना पड़ता है।
डस्की टोन के शेड्स सांवली रंगत के लिए बेहतरीन वाइन, बेरी, ब्राउन और डार्क रेड शेड्स मिलते हैं। इसमें हल्के और न्यूड शेड्स ज्यादा हैं, जो सांवली रंगत पर कभी-कभी फीके लग सकते हैं।
होंठों पर अहसास लगाने में आसान और नर्म रहती है, होंठ सूखते नहीं हैं। बहुत जल्दी सूखती है, जिससे होंठ थोड़े सूखे महसूस हो सकते हैं।
कितनी देर टिकती है 6 से 8 घंटे तक बिना सूखे टिकी रहती है। 8 से 10 घंटे तक टिकी रहती है और बिल्कुल फैलती नहीं।
कीमत ₹250 से ₹800 के बीच ₹150 से ₹400 के बीच

अगर आप डेली वियर के लिए मॉइश्चराइजिंग, क्रीमी और एक भरोसेमंद क्लासिक चॉइस चाहती हैं, तो लैक्मे आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप बजट-फ्रेंडली, अल्ट्रा-मैट और लंबे समय तक टिकने वाला इंस्टेंट बोल्ड पिगमेंटेशन ढूंढ रही हैं, तो मायग्लैम आपके लिए सबसे सही ऑप्शन रहेगा। 

लैक्मे और मायग्लैम दोनों ही बेहतरीन ब्रांड्स हैं, जो अपनी-अपनी खूबियों के लिए कॉस्मेटिक्स की दुनिया में सबसे आगे हैं। अगर आपकी डस्की स्किन टोन है और आप इन दोनों ब्रांड्स को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ऊपर बताई गई डिटेल्स के अनुसार अपने लिए सही ब्रांड चुन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image credit: freepik