अधिकतर भारतीय महिलाएं स्किन केयर के लिए कई अलग अलग उपाय आजमाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं, जो दूध सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। वही आपकी स्किन को भी खूबसूरत बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। आज हम आपको इस खबर के जरिए तीन ऐसे खास तरीके बताएंगे, जिसे आजमाकर आप चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं और त्वचा को मुलायम और हाइड्रेट रख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से दूध का इस्तेमाल चेहरे के लिए कैसे करें।

चेहरे के लिए दूध का इस्तेमाल

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स और ओपन पोर्स की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं और इसके लिए कई महंगे ट्रीटमेंट भी ले चुकी हैं साथ ही घरेलू उपाय भी करती रहती हैं, तो अब और परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर कच्चे दूध का तीन तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।

दूध, चन्दन पाउडर और हल्दी

सबसे पहले आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद एक कटोरी में कच्चा दूध लें, उसमें थोड़ा चंदन पाउडर और पिसी हुई हल्दी पाउडर मिक्सकर दें। अब इसका पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर कम से कम 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा अगर आप एक हफ्ते में दो बार करती हैं, तो इससे चेहरे पर काफी फर्क देखने को मिल सकता है।

दूध, केसर और शहद

इसके अलावा आप एक कटोरी में कच्चा दूध ले। उसमें कुछ पत्ती केसर की डाल दें और ऊपर से थोड़ा शहद मिक्सकर दें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इसे भी आप कम से कम 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे। उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं। ऐसा भी आप एक हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। इससे आपको फर्क देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- गर्मी में चिपचिपाहट और टैन से परेशान? घर पर बनाएं ये नेचुरल कूलिंग टोनर

दूध से बनाएं खास टोनर

यही नहीं आप इस कच्चे दूध को चावल के पानी और गुलाब जल के साथ मिक्स कर फेस टोनर तैयार कर सकती हैं। इसे आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। इससे चेहरा खूबसूरत और हाइड्रेट रहेगा साथ ही स्किन मुलायम बनेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

आप इन तीनों तरीके से अगर कच्चे दूध का चेहरे पर इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है, लेकिन ध्यान रहे अगर आप इन तीनों चीजों का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें। उसके बाद ही उपयोग में ले। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो आप डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Face Toner for Summer: बाजार के महंगे केमिकल टोनर के बजाय इस्तेमाल करें होममेड नेचुरल फेस टोनर, स्किन रहेगी हायड्रेट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk