बदलते मौसम में त्वचा संबंधित परेशानी होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं और अपनी स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत है, क्योंकि आज इस खबर में हम आपको एक ऐसे होममेड फेस क्लींजर के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास फेस क्लींजर के बारे में।
घर पर बनाएं चावल से खास फेस क्लींजर
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं गर्मी में यह मौसम में स्किन पर हो रही परेशानी का सामना करती हैं और वह इन परेशानियों को कम करने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय भी आजमाती हैं साथ ही कुछ महिलाएं तो महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन अब आपको पार्लर जाकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर होममेड फेस क्लींजर तैयार कर सकती हैं। इस फेस क्लींजर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
फेस क्लींजर बनाने के लिए सामग्री
- चावल का आटा
- कच्चा दूध
- शहद
- नींबू
फेस क्लींजर बनाने का तरीका
- फेस क्लींजर बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल का आटा लें।
- इसे थोड़ी देर के लिए कच्चे दूध में भिगोकर रख दें।
- जब यह अच्छी तरह भीग जाए, तब आप इसमें कुछ बूंद नींबू का रस और शहद मिक्सकर दें।
- अब इस पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक यह स्मूथ ना बन जाए।
- जब यह स्मूथ बन जाए, तो आप चेहरे को साफ पानी से धोकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Youthful Skin: जवां त्वचा पाने के लिए चावल का आटा आएगा बहुत काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा परिणाम
इन बातों का रखें ध्यान
इस फेस क्लीनर का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे अगर आप उसकी पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें। आप पेस्ट को चेहरे पर लगाकर चेहरे की मसाज कर सकती हैं। यह होममेड फेस क्लींजर आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा, साथ ही स्किन रिलेटेड परेशानियों को भी कम करेगा।
यह भी पढ़ें- Homemade Face Cleanser: स्किन हाइड्रेशन के लिए आप घर पर बनाएं फेस क्लींजर, जानें एक्सपर्ट से बनाने का तरीका और फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
