हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन आजकल की भागदोड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से चेहरे का बुरा हाल हाे जाता है। चेहरे की रंगत तो डाउन होती है, साथ ही पिंपल्स, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।
ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही कुछ नेचुरल चीजाें से होममेड हर्बल साबुन बना सकती हैं। इसके लिए आपको काेई महंगी चीज खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर हर्बल साबुन बना सकती हैं-
साबुन बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 100 ग्राम ग्लिसरीन सोप बेस
- दाे बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- एक छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- एक छोटा चम्मच गुलाब जल
- एक छोटा चम्मच शहद
- 4 से 5 बूंद टी ट्री ऑयल (ऑप्शनल)
- 4 से 5 बूंद लैवेंडर ऑयल (ऑप्शनल)
- साबुन जमाने के लिए सिलिकॉन मोल्ड
यह भी पढ़ें- Tanning Removal Tips: धूप से काले पड़ गए हैं हाथ और पैर? बेसन-शैंपू का ये पैक चमका देगा आपकी त्वचा
इन सामग्रियों के फायदे भी जानें
ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि इस साबुन को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो सभी स्किन के लिए फायदेमंद हैं।
- मुल्तानी मिट्टी- ये हमारी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटाती है।
- एलोवेरा जेल- ये हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता हे।
- गुलाब जल- इसके इस्तेमाल से हमारी स्किन फ्रेश नजर आती है।
- शहद- ये एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इसके इस्तेमाल से हमारी स्किन सॉफ्ट नजर आती है।
- टी ट्री ऑयल- ये आमतौर पर मुंहासों वाली स्किन के लिए सही मानी जाती है।
- लैवेंडर ऑयल- ये अच्छी खुशबू के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: बिना केमिकल रानियां कैसे रखती थीं अपने बालों को इतना लंबा और घना? आप भी करें ट्राई
कैसे बनाएं हर्बल साबुन?
हर्बल साबुन बनाने के लिए सबसे पहले ग्लिसरीन सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे डबल बॉयलर तरीके से मेल्ट कर लें। चाहें तो आप माइक्रोवेव में भी इसे पिघला सकती हैं। जब ये पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब ऊपर बताई गई मात्रा में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और शहद मिला लें।
यह भी पढ़ें- Deep Cleaning Tips: बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के कैसे करें चेहरे की डीप क्लीनिंग? रसोई में छिपा है राज
अब अगर आपके पास ट्री ट्री ऑयल और लैवेंडर ऑयल है तो कुछ बूंदें मिला सकती हैं। ध्यान रहे कि इस पेस्ट में कोई गांठें न रहें। अब इसे आप सिलिकॉन मोल्ड में डाकलर जमने के लिए रख दें। ये कुछ ही घंटों में साबुन की तरह जम जाएगा। ये सब काम आपका 10 मिनट में पूरा हो जाएगा। बस इसे जमने में ही थोड़ा समय लगता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर स्किन पर जलन, खुजली या रेडनेस दिखे तो इस्तेमाल न करें।
- बहुत ज्यादा ड्राई स्किन है तो रोजाना इस्तेमाल करने से बचें।
- धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
तो अगर आप भी दाग-धब्बों को दूर कर ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो ये हर्बल साबुन आप घर पर बना सकती हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
