सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा की वजह से होंठ रूखे, बेजान और नाजुक होने लगते हैं। होंठों में ऑयल ग्लैंड्स नहीं होती हैं, जिसकी वजह से वे जल्दी सूखने और फटने लगते हैं। यही नहीं, कुछ महिलाओं को होंठों के कालेपन की समस्या का भी सामना करना पड़ता है, जिससे चेहरे की खूबसूरती पर असर दिखने लगता है।
इस परेशानी से बचने के लिए अगर आप बाजार के महंगे लिप बाम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो अब आप घर पर कुछ खास नेचुरल चीजों की मदद से होममेड लिप बाम तैयार कर सकती हैं।
अक्सर महिलाएं होममेड लिप बाम के नाम पर बीटरूट या गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आज इस लेख में हम आपको दो ऐसे खास लिप बाम बनाने के तरीके बताएंगे जो आपके होंठों को लंबे समय तक मुलायम और खूबसूरत बनाए रखेंगे। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में-
घर पर नेचुरल लिप बाम बनाने के 2 आसान तरीके
सर्दियों में फटे और रूखे होंठों को मुलायम बनाने के लिए आप इन दो रेसिपीज को आजमा सकती हैं -
1. कोकम बटर और गुड़हल वाला बाम
घर पर परफेक्ट टिंटेड लिप बाम बनाने के लिए आप कोकम बटर और गुड़हल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में कोकम बटर आसानी से मिलने लगा है, जो होंठों की दरारों को भरने में मदद करता है और उन्हें मुलायम बनाता है -
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले डबल बॉयलर की मदद से एक चम्मच कोकम बटर और आधा चम्मच बादाम का तेल पिघला लें।
- इसे आंच से उतारकर इसमें आधा चम्मच सूखे गुड़हल की पंखुड़ियों का बारीक पाउडर और दो बूंद विटामिन ई ऑयल मिला दें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक छोटे डिब्बे में भरकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
- यह लिप बाम नेचुरली आपके होंठों को खूबसूरत, मुलायम और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- Glossy Lip Balm: कम खर्च में बनाएं ग्लॉसी-शाइनिंग लिप बाम, होंठ दिखेंगे गुलाबी और चमकदार
2. अनार के बीजों के तेल से बना लिप बाम
इसके अलावा आप अनार के बीजों के तेल वाला लिप बाम भी तैयार कर सकती हैं। मधुमक्खी के छत्ते से मिलने वाले बीज़ वैक्स के बजाय आप प्लांट-बेस्ड कैंडेलिला वैक्स और अनार के बीजों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों ही चीजें आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगी -
- एक चम्मच कैंडेलिला वैक्स को धीमी आंच पर पिघलाएं और इसमें एक चम्मच अनार के बीजों का तेल और आधा चम्मच जोजोबा ऑयल मिला दें।
- इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक छोटे डिब्बे में भरकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
- यह लिप बाम पूरी तरह से वीगन है और रूखे होंठों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
होममेड लिप बाम बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
घर पर लिप बाम बनाते समय और सर्दियों में होंठों की देखभाल करते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें -
- ऑर्गेनिक लिप बाम बनाते समय बटर या वैक्स को सीधे तेज आंच पर न पिघलाएं, इसे हमेशा धीमी आंच पर ही पिघलाएं।
- गरम-गरम पिघले हुए मिश्रण को तुरंत फ्रिज में न रखें। इसे थोड़ा सामान्य तापमान पर आने दें, उसके बाद ही सेट होने के लिए रखें।
- लिप बाम को जिस डिब्बे में स्टोर करना है, उसे पहले अच्छी तरह सुखा लें ताकि बाम में नमी या फंगस न लगे।
- सर्दियों में होंठ सूखने पर उन पर बार-बार जीभ फेरने या थूक लगाने की आदत से बचें। ऐसा करने से होंठ और ज्यादा सूखकर फटने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Homemade Lip Balm: किचन की सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, गुलाबी बनेंगे होंठ
निष्कर्ष: सर्दियों के मौसम में होंठ फटना, काले पड़ना और रूखे-बेजान होना एक आम समस्या है। यह समस्या कब आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती है, कुछ कहा नहीं जा सकता। होंठों को खूबसूरत और मुलायम बनाए रखने के लिए बाजारी लिप बाम के बजाय आप घर पर ऑर्गेनिक तरीके से होममेड नेचुरल लिप बाम तैयार कर सकती हैं। ऊपर बताए गए ये दोनों तरीके आपके बहुत काम आएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
-1795071769352_m.webp)