अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखती है, साथ ही हर महीने पार्लर में जाकर आईब्रो भी बनवाती है, लेकिन आइब्रो के कम बालों की वजह से हमेशा परेशान रहती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर में और मेकअप आर्टिस्ट की मदद से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे आजमाकर आप दोनों आइब्रो को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं मेकअप आर्टिस्ट से इसके बारे में।
आइब्रो को खूबसूरत बनाने का तरीका
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बहुत अहम भूमिका निभाती है। घनी और खूबसूरत आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देती है, लेकिन अगर आप आइब्रो के कम बालों की वजह से परेशान है, तो अब आप घर पर रहकर कुछ मेकअप के टिप्स अपनाकर अपनी आईब्रो को खूबसूरत बना सकती है। आइए जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप खूबसूरत आइब्रो पा सकती हैं।
ऐसे बनाएं आइब्रो को खूबसूरत और अट्रैक्टिव
- सबसे पहले आप एक शार्प आइब्रो पेंसिल या माइक्रो ब्रो पेन ले।
- अब खाली आइब्रो की जगह पर हल्की सी लाइन खींचकर शेप बना लें।
- अब आप इस लाइन के अंदर हल्के हाथों से पेंसिल का भराव करें।
यह भी पढ़ें- बिना पेंसिल के भी Eyebrow दिखेंगी घनी और डार्क, जानें आसान तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
आप चाहें, तो अपनी आइब्रो को और खूबसूरत बनाने के लिए और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आइब्रो जेल या वैसलीन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अगर आप इसका सही से इस्तेमाल करेंगी, तो इससे भी आइब्रो शाइनी और खूबसूरत दिखेगी साथ ही परफेक्ट शेप भी बनेगा। अगर आप पहली बार आईब्रो जेल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
