लंबे, घने बाल दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं, लेकिन उनकी केयर करना उतना ही मुश्किल होता है। अगर आपके भी बाल लंबे हैं, लेकिन आप उनकी केयर नहीं कर पाती हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान और ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर रहकर अपने लंबे बालों को खूबसूरत बना सकती हैं और गर्मी के मौसम में उनकी केयर भी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
गर्मी में ऐसे करें बालों की केयर
गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्कैल्प पर पसीना जमा होने लगता है और इससे डेंड्रफ और खुजली जैसी परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में लंबे बाल वाली महिलाओं को अपने बालों का खास ध्यान रखना होता है, नहीं तो इस मौसम में बाल जल्दी झड़ने लगते हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर अपने लंबे बालों की केयर कर सकती हैं और बालों के झड़ने को भी कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
बाल धोने के लिए माइल्ड शेम्पू का करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम समस्या है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं, ऐसे में आप एक हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार बालों को जरूर धोएं। आप बाल धोने के लिए माइल्ड शेम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप प्राकृतिक क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें, तो छांछ या नीम के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
बालों को धोने के अलावा आप हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप बाजार के केमिकल वाले हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के बजाय घर पर नेचुरल हेयर मास्क तैयार कर इस्तेमाल कर सकती हैं। आप मेथी दाना पाउडर या नीम पाउडर से हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Homemade Hair Growth Serum: बालों की ग्रोथ के लिए आजमाएं ये खास होममेड हेयर सीरम, महंगे प्रोडक्ट भी होंगे फेल
हेयर सीरम का भी करें इस्तेमाल
इसके अलावा आप घर से बाहर जाने से पहले बालों में होममेड हेयर सीरम तैयार कर सकती हैं। हेयर सीरम बनाने के लिए आप बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप ऑर्गनिक चीजों से बना हेयर सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल स्मूथ रहेंगे।
स्कार्फ़ और दुपट्टे का करें इस्तेमाल
यही नहीं तेज गर्मी होने की वजह से बालों पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आप घर से बाहर जाने से पहले बालों को अच्छी तरह से स्कार्फ या दुपट्टे की मदद से कवर करें। आप चाहें, तो धुप से बचने के लिए हैट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Homemade Hair Serum: घर से निकलने से पहले लगाएं ये होममेड हेयर सीरम, दिनभर बने रहेंगे सिल्की और शाइनी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
