मेकअप करना महिलाओं को बहुत पसंद होता है। वे किसी भी खास मौके पर अपने चेहरे को खूबसूरत और फ्लॉलेस बेस पाने के लिए मेकअप जरूर करती हैं। वे मेकअप के लिए ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी इसका लंबे समय से इस्तेमाल कर रही हैं, तो ये लेख आपके काम आएगा। क्या आप जानती हैं रोजाना इस्तेमाल होने वाला ब्लेंडर या स्पंज समय पर साफ न किया जाए, तो इससे पिंपल्स, एक्ने, ओपन पोर्स और स्किन इन्फेक्शन हो सकता है।

मेकअप स्पंज साफ करने की माइक्रोवेव ट्रिक 

मेकअप स्पंज या ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने के लिए महिलाएं घंटों हाथ से रगड़ती हैं, फिर भी इसके अंदर जमा लिक्विड फाउंडेशन और कंसीलर पूरी तरह साफ नहीं हो पाता है। अगर आप इसे साफ करने का आसान और सही तरीका सर्च कर रही हैं, तो 2 मिनट वाला माइक्रोवेव ट्रिक आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास ट्रिक के बारे में।  

पानी और माइल्ड सोप का घोल तैयार करें

ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज की अच्छी तरह सफाई करने के लिए आप सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ कांच या सिरामिक की कटोरी लें। इसमें साफ पानी के साथ कुछ बूंदें डिश वॉशिंग लिक्विड या माइल्ड फेस वॉश मिलाएं। इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज को पानी में डालकर हाथों से दबाते हुए अच्छी तरह 3 से 4 बार डीप करें। अब आप माइक्रोवेव ट्रिक आजमा सकती हैं।

1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें

माइक्रोवेव ट्रिक आजमाने के लिए पानी और साबुन वाले घोल में डूबे हुए स्पंज की कटोरी को माइक्रोवेव के अंदर रखें। इसके बाद 1 मिनट का टाइमर सेट करके चालू कर दें। जैसे ही माइक्रोवेव में पानी गर्म होगा, वैसे ही स्पंज की गहराइयों में जमी गंदगी पिघलकर बाहर पानी में तैरने लगेगी। यही नहीं गर्म पानी और भाप की वजह से स्पंज के अंदर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु भी नष्ट हो सकते हैं।

माइक्रोवेव से बाहर निकालकर दौबारा करें सफाई 

1 मिनट तक रुके इसके बाद कटोरी को सावधानी से बाहर निकालें। अब पानी को थोड़ा नार्मल होने दें। स्पंज को कटोरी से निकालकर साफ ठंडे पानी में डालकर 2 से 3 बार निचोड़ें। ऐसा करने से स्पंज नए जैसा चमकदार और बैक्टीरिया फ्री हो सकता है। अब आप इसे सूखा सकती हैं। सुखाने के लिए माइक्रोफाइबर टॉवल या टिशू पेपर लें, उसकी मदद से इसका एक्स्ट्रा पानी निकाल लें। अब इसे खुली और हवादार जगह पर स्टैंड या ऊंची जगह पर रख दें।

निष्कर्ष:

अगर आप लंबे समय तक एक ही ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर को समय पर साफ करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप ऊपर बताई गई 2-मिनट वाली माइक्रोवेव ट्रिक को घर पर कम समय में आजमा सकती हैं।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

(image credit: magnific)