मौसम बदलते ही बालों की सबसे बड़ी मुसीबत शुरू हो जाती है। रूखापन, दोमुंहे बाल और बेजान चमक, हर लड़की की अक्सर यही शिकायत होती है, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि इस बार ठंड में भी आपके बाल सॉफ्ट और हेल्दी रहें, तो इंतजार मत कीजिए। आज से ही इन बातों का ध्यान रखें, ताकि सर्दियां आने तक आपके बाल अंदर से मजबूत हो जाएं।

बदलते मौसम में बालों को मजबूत बनाने का तरीका

बदलते मौसम में अगर आप अपने बालों की शाइन और मजबूती को खोना नहीं चाहती हैं, तो आज से ही ये 5 काम करना शुरू करें। इसकी जानकारी हमारे साथ  सूर्या ब्राजील की फाउंडर और CEO, क्लेलेलिया सेसिलिया ने शेयर की है। 

1- गर्म पानी से बाल धोना आज ही बंद करें

बदलते मौसम में गर्म पानी से नहाना सुकून देता है, लेकिन यह आदत बालों को नुकसान पहुंचाती है। ज्यादा गर्म पानी बालों के नेचुरल ऑयल को खींच लेता है, जिससे बाल ड्राई हो जाते हैं। कोशिश करें कि बालों को गुनगुने पानी से धोएं और आखिरी बार धोते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे बालों की ऊपरी परत बंद हो जाती है और बाल नेचुरली स्मूद दिखते हैं।

2- कंडीशनर और ऑयलिंग को रूटीन बनाएं

हवा में नमी की कमी के कारण बाल जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे समय बालों को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। हफ्ते में दो बार हल्की चंपी और हेयर वॉश के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी है। इससे बालों में नमी लॉक रहती है।

3- बाहर जाने से पहले करें यह काम

ठंड के मौसम में बाहर निकलते समय बालों को लूज स्कार्फ से कवर करें, इससे हवा सीधे बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। वहीं रात में कॉटन की जगह सिल्क या साटन के तकिए पर सोएं। कॉटन रगड़ पैदा करता है जिससे सुबह बाल उलझे हुए मिलते हैं, जबकि सिल्क पर बाल स्मूद रहते हैं। साथ ही हर 6 हफ्ते में ट्रिमिंग जरूर करवाएं, क्योंकि सर्दियों में सबसे पहले बालों के सिरे ही सूखते हैं।

4- प्रोडक्ट की चीजों पर दें ध्यान

हैवी केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों पर सिर्फ परत बना देते हैं, अंदर तक पोषण नहीं देते। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिनमें नेचुरल चीजें हों।

  • मुरुमुरु बटर बालों को बिना भारी बनाए डीप कंडीशनिंग करता है।
  • असाई ऑयल रूखे हुए बालों में वापस सॉफ्टनेस लाता है।
  • एलोवेरा ठंड से इरिटेट हुई स्कैल्प को शांत करता है।
  • मेंहदी तो सालों से बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए जानी जाती है।
  • अब तो इंडियन और अमेजन के हर्ब्स को मिलाकर नए फॉर्मूले भी बन रहे हैं जो दोनो परंपराओं का फायदा देते हैं।

5- प्रोडक्ट्स में ये चीजें नहीं होनी चाहिए

प्रोडक्ट्स में क्या नहीं होना चाहिए, ये भी देखना जरूरी है। कई अच्छे ब्रांड्स अब अपने प्रोडक्ट्स में अमोनिया, इथेनॉलमाइन, डाइइथेनॉलमाइन और ट्राइइथेनॉलमाइन जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते, क्योंकि ये बालों को ज्यादा रूखा बनाते हैं।

अगर ये आदतें आप अक्टूबर से ही शुरू कर देंगी, तो दिसंबर-जनवरी की कड़ाके की ठंड तक आपके बाल विंटर-प्रूफ हो जाएंगे। न ज्यादा झड़ेंगे, न टूटेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।