मेकअप के दौरान आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए महिलाएं काजल, आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बरसात के मौसम में कुछ महिलाओं की शिकायत रहती है कि पानी की बूंदें या पसीने की वजह से उनका काजल या लाइनर फैल जाता है। अगर आपके साथ भी मानसून में यही होता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स बताएंगे। जिनकी मदद से आप आई मेकअप को फैलने से बचा सकती हैं।

इन टिप्स की मदद से बनाएं काजल को टिकाऊ

बरसात के मौसम में काजल और लाइनर का फैलना एक आम बात है। इसके फैलते ही पूरे चेहरे की खूबसूरती बिगड़ने लगती है। वैसे तो कुछ महिलाएं वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके बावजूद कई बार उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप नीचे दिए गए आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

चुनें ट्यूबिंग फॉर्मूला

ट्यूबिंग फॉर्मूले के बारे में बहुत ही कम महिलाएं जानती हैं। दरअसल, यह एक ऐसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी है। इसमें काजल या आईलाइनर पतली फिल्म लेयर की तरह लगाया जाता है, जिससे पसीना या पानी आने के बावजूद भी आपका काजल और लाइनर फैलता नहीं है। इस फॉर्मूले को अपनाकर आप बरसात में भी काजल और लाइनर को सही ढंग से लगा सकती हैं।

आंखों को सूखने दें

अगर काजल या लाइनर लगाते समय आपकी आंखें पहले से ही गीली हैं या उनमें थोड़ा पानी है, तो आपको तुरंत मेकअप करने से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में कम से कम 30 सेकेंड के लिए रुकें, आंखों को सूखने दें और उसके बाद ही काजल या लाइनर को लगाएं। पानी वाली आंखों में काजल लगाने से काजल फैल सकता है।

यह भी पढ़ें- Kajal Hacks: काजल लगाते समय न करें ये गलत‍ियां, छोटी आंखें भी द‍िखेंगी बड़ी

डबल कोटिंग करें

जब भी आप अपनी आंखों पर लाइनर लगाएं, तो एक ही बार में बहुत मोटी लेयर खींचने के बजाय हल्के हाथों से पतली लेयर लगाएं। फिर उसके सूखने के बाद दोबारा एक और पतली लेयर लगाकर डबल कोट करें। एक बार में बहुत ज्यादा मोटा लाइनर लगाने से उसके जल्दी फैलने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

आई प्राइमर का करें इस्तेमाल

इन सभी के अलावा अगर आपकी पलकों और आंखों के आसपास की त्वचा पर जल्दी तेल आने लगता है, यानी आपकी स्किन ऑयली है, तो सिर्फ वाटरप्रूफ लाइनर के बजाय आप लाइनर लगाने से पहले अपनी आईलिड्स पर आई प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह ऑयल को कंट्रोल करता है, जिससे आपका काजल लंबे समय तक टिका रहता है।

अगर आपका भी काजल या लाइनर बरसात के मौसम में फैल जाता है, तो आप ऊपर दिए गए इन टिप्स को अपनाकर इसे फैलने से बचा सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- छोटी या बड़ी आंखें? जानिए किस शेप पर कैसे लगाएं काजल जो बदल देगा आपका लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific