अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर महीने पार्लर में जाकर फेशियल और अलग-अलग ट्रीटमेंट लेती हैं। ऐसे में कई बार यह महंगे फेशियल उनकी जेब खर्च पर असर डालते हैं। अगर आप भी महंगे फेशियल के बजाय घर पर रहकर अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर शहद का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।

चेहरे के लिए शहद का इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि शहद न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई महिलाएं चेहरे के लिए भी करती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को स्मूथ और खूबसूरत बनाना चाहती हैं साथ ही दाग धब्बों को कम करना चाहती है, तो आप घर पर रहकर शहद में दो चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती है। आइए जानते हैं इस खास पेस्ट को बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसी -

शहद पेस्ट को बनाने के लिए सामग्री

  • शहद
  • कस्तूरी हल्दी
  • मलाई

शहद पेस्ट बनाने का तरीका

  • शहद से इस खास पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ी कस्तूरी हल्दी लें।
  • उसमें ताजा शहद और थोड़ी ताजी मलाई मिक्सकर दें।
  • तीनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक की यह स्मूथ पेस्ट ना बन जाए।



  • जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए, तो आप इसे अपने चेहरे पर 40 मिनट तक लगाकर रखे।
  • उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो सकती है।
  • पानी से धोते वक्त आप चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- रात भर जागने से आंखों में आ गई है सूजन? ग्रीन टी और शहद का यह आई-पैड दूर करेगा पफिनेस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk