क्या गर्मियों में आपकी त्वचा भी बेजान और डल नजर आती है?
क्या टैनिंग के कारण त्वचा का नेचुरल ग्‍लो कम हो गया है?
अगर हां, तो महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की बजाय घर पर यह आसान और नेचुरल उबटन पाउडर बनाकर देखें। यह त्वचा को साफ, सॉफ्ट और ग्‍लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। इस DIY उबटन के बारे में हमें मुंबई के Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं। आइए इसे बनाने और इस्तेमाल करने के आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

DIY उबटन की सामग्री (ड्राई मिक्स)

  • सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर- 2 बड़े चम्‍मच
  • संतरे के छिलके का पाउडर- 2 बड़े चम्‍मच
  • मसूर दाल पाउडर- 2 बड़े चम्‍मच
  • मूंग दाल पाउडर- 2 बड़े चम्‍मच
  • मंजिष्ठा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • केसर- 1/2 छोटा चम्‍मच (मैश किया हुआ)

DIY उबटन की विधि

  • सभी चीजों को अच्‍छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बनाएं।
  • इसे एक एयरटाइट कांच के जार में स्‍टोर करें।
  • इसमें से 1-2 चम्मच उबटन पाउडर लें।
  • इसमें गुलाब जल, दूध या दही मिलाएं।
  • इस उबटन को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • 5-10 मिनट छोड़ दें और फिर धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

DIY उबटन के फायदे

  • त्‍वचा की सतह पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्‍स को हटाता है।
  • बेजान त्‍वचा को फ्रेश लुक देता है।
  • त्‍वचा की सफाई और एक्‍सफोलिएशन करता है।
  • नेचुरल निखार पाने में मदद करता है।

उबटन में मौजूद चीजों के फायदे

  • सूखे गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर- त्वचा को नेचुरल ग्‍लो देता है और चेहरे की डलनेस को कम करता है।
  • संतरे के छिलके का पाउडर- त्‍वचा की गहराई से सफाई करता है और एक्‍स्‍ट्रा ऑयल और गंदगी को साफ करता है।
  • मसूर दाल पाउडर- नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्‍स को हटाकर त्‍वचा को सॉफ्ट बनाता है।
  • मूंग दाल पाउडर- त्‍वचा की कोमल सफाई करके स्‍मूथ बनाता है।
  • मंजिष्ठा पाउडर- इसका इस्‍तेमाल आयुर्वेद में त्वचा की देखभाल के लिए लंबे समय से किया जा रहा है। यह त्‍वचा की रंगत को समान दिखाता है।
  • केसर- त्वचा को नेचुरल ग्‍लो देता है और रंगत निखारता है।

इस उबटन की मदद से आप अपनी त्‍वचा की केयर नेचुरल तरीके से करके बेजान और डल त्‍वचा को ग्‍लोइंग बना सकती हैं। इसका इस्‍तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्‍ट जरूर करें। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com