आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। हालांकि, ये केमिकल बेस्ड होते हैं, जिससे स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचता है। लोग बाजार में मिलने वाले सीरम का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनकी कीमतें काफी ज्यादा होती हैं। ऊपर से ये कई बार हर किसी की स्किन पर सूट भी नहीं करते हैं। हालांकि, आप चाहें तो घर पर ही ये सीरम बना सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की रंगत तो सुधरेगी ही, स्किन को भी पोषण मिलेगा। हम आपको जिस चीज से घर पर सीरम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं, लेकिन आज के बाद आप ऐसा नहीं करेंगी। आइए जानते हैं सीरम को बनाने के बारे में-
संतरे के छिलके से बनाएं सीरम
हम सभी के घर में संतरा जरूर आता है। इसे खाने के बाद लोग छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन आप इसी से सीरम बना सकती हैं। दरअसल, संतरे के छिलकों में विटामिन C होता है, जो स्किन की ब्राइटनेस बढ़ाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस भी कम होती है और ये दाग-धब्बों को भी दूर करने में मददगार होता है।
सीरम बनाने के लिए क्या चाहिए?
- सूखे हुए संतरे के छिलके
- गुलाब जल
- एलोवेरा जेल
कैसे बनाएं?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को अच्छे से सुखा लें
- अब इन्हें पीसकर पाउडर बना लें
- इसके बाद 1 चम्मच छिलके का पाउडर लें
- उसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं
- फिर 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें
- इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें
- आपका होममेड सीरम तैयार है
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसे इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को धो लें
- अब थोड़ा सा सीरम लें और चेहरे पर लगाएं
- हल्के हाथों से थोड़ी देर के लिए मसाज करें
- इसे धोने की जरूरत नहीं है, ऐसे ही छोड़ दें
आपको बता दें कि इस सीरम में इस्तेमाल की गई सारी चीजें स्किन को जबरदस्त फायदे पहुंचाती हैं। दरअसल संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन C स्किन को हेल्दी बनाता है। गुलाब जल से स्किन को ठंडक और फ्रेशनेस मिलती है। एलोवेरा के बारे में तो आप सभी जानती ही हैं कि इससे हमारी स्किन मॉइस्चराइज होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- सीरम को बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं
- अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- रोजाना 1 बार ही इस्तेमाल करें
- हर हफ्ते नया सीरम बना लें
- फ्रिज में ही स्टोर करें
- हमेशा रात में ही इस्तेमाल करें
तो अगर आप भी घर पर कम पैसों में सीरम बनाना चाहती हैं, तो ये तरीका आजमा सकती हैं। इससे आपकी स्किन को जबरदस्त ग्लो मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Imafe Credit- Freepik/Ai generated
