स्किन व्हाइटनिंग के लिए बहुत सारे ट्रीटमेंट आपको बाजार में मिल जाएंगे। इनमें से कुछ केमिकल बेस्ड होते हैं, तो कुछ ट्रीटमेंट क्रीम या फेस मास्क आदि से भी किए जा सकते हैं। यह महंगे तो होते ही हैं, साथ ही इनका प्रभाव भी स्थाई नहीं होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए काम कर सकते हैं। इनमें से एक है मसूर दाल का साबुन, जो आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकती हैं। यह साबुन आपके चेहरे पर चढ़ी डेड स्किन की परत को रिमूव करेगा और त्वचा का रंग भी निखरेगा।
अगर आप घर पर ही एक नेचुरल और स्किन-फ्रेंडली साबुन तैयार करना चाहती हैं, तो मसूर दाल का साबुन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाना आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
सामग्री
- 1 कटोरी लाल मसूर की दाल
- 1/2 कटोरी चावल का आटा
- 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
- 2 विटामिन-ई कैप्सूल
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1/2 केजी सोप बेस
विधि
- सबसे पहले लाल मसूर की दाल को पीस कर पाउडर तैयार कर लें। ध्यान रखें कि दाल को पीसते वक्त उसमें पानी न डालें।
- अब इस दाल के पाउडर में चावल का आटा मिक्स कर लें। आप घर पर भी चावल का आटा पीस सकती हैं।
- इन दोनों मिश्रण में आप 2 विटामिन-ई कैप्सूल को पंचर करके डाल दें और अच्छी तरह से उसे मिक्स कर लें।
- इसके बाद आप इसमें नारियल का तेल और गुलाब जल मिक्स करें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब आप सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में कट करें और एक बर्तन में इसे डालकर गैस पर पिघला लें।
- जब सोप बेस पिघल जाए तो इसमें दाल वाला मिश्रण डाल दें। अच्छी तरह से इसे पकने दें।
- इसके बाद आप साबुन के मोल्ड्स में इन्हें डालें और 2 घंटे के लिए इन्हें जमने के लिए छोड़ दें।
यह भी पढ़ें- DIY Natural De-Tan Soap: पार्लर जैसा निखार अब रोजाना, घर की रसोई में रखी चीजों से मिनटों में बनाएं नेचुरल डीटैन साबुन
मसूर दाल के साबुन के फायदे
- मसूर दाल प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है। यह त्वचा की ऊपरी डेड स्किन को हटाकर त्वचा को मुलायम और साफ बनाने में मदद करती है।
- मसूर दाल और चावल का आटा मिलकर त्वचा पर जमी गंदगी और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा अधिक साफ और चमकदार नजर आती है।
- नारियल तेल और विटामिन-ई त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं और रूखेपन को कम करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है।
- यह साबुन त्वचा के पोर्स में जमा धूल, गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद करता है, जिससे चेहरा फ्रेश नजर आता है।
- गुलाब जल और कॉफी पाउडर त्वचा को ताजगी देने के साथ-साथ उसकी प्राकृतिक चमक को भी बढ़ाने में सहायता करते हैं। यह दोनों ही चीजें एंटी-एजिंग होती हैं।
नोट: हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। किसी भी घरेलू नुस्खे या नए स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो इसका उपयोग बंद कर दें और विशेषज्ञ की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- Neem Soap: घर पर इस तरह बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स से मिल सकता है छुटकारा
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
