दिवाली के मौके पर हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। इस दिन के लिए वे पहले से ही अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप की तैयारी करने लगती हैं। खासकर महिलाएं चाहती हैं कि उनका मेकअप ऐसा हो कि चेहरा खिला-खिला दिखे और पूरा लुक भी अच्छा दिखे, लेकिन सिर्फ महंगे मेकअप प्राेडक्ट लगा लेने से चेहरा खूबसूरत नहीं दिखता है। इसके लिए मेकअप से पहले स्किन का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। अगर चेहरे पर धूल-मिट्टी ज्यादा जमा है या स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो मेकअप सही से नहीं हो पाएगा।
दिवाली में मेकअप से पहले ऐसे करें स्किन केयर
ऐसे में दिवाली के दिन जब आप मेकअप शुरू करें तो उससे पहले कुछ स्किन केयर स्टेप्स अपनाने होंगे। इससे आपकी स्किन साफ और हाइड्रेटेड रहेगी और मेकअप भी आराम से हो पाएगा। आइए जानते हैं-
image credit- istock
1. फेसवॉश से साफ करें चेहरा
मेकअप करने से पहले चेहरे की सफाई बहुत जरूरी है। दिनभर में चेहरे पर धूल, पसीना और ऑयल जमा हो जाता है। अगर आप बिना चेहरा धोए मेकअप करने लगेंगी तो गंदगी चेहरे पर ही रह जाएगी। इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई माइल्ड फेसवॉश इस्तेमाल करें। अगर चेहरे पर पहले से मेकअप लगा है, तो पहले मेकअप रिमूवर से उसे हटाएं और फिर फेसवॉश से चेहरे काे धो लें। बस फेसवाॅश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
- अपनी स्किन के हिसाब से फेसवॉश लगाएं।
- नहाने के कुछ घंटे बाद भी मेकअप करना है, तो पहले चेहरा जरूर साफ करें।
2. एक्सफोलिएशन करें
चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा होने से स्किन ड्राई और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में एक्सफोलिएशन करने से चेहरे की ऊपर की लेयर साफ होगी। इससे त्वचा पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूथ लगेगी। इसके लिए आप जेंटल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, चेहरे पर बहुत जोर से स्क्रब न करें।
3. टोनर लगाकर चेहरे को दें फ्रेशनेस
फेसवॉश और एक्सफोलिएशन के बाद टोनर लगाने की बारी आती है। टोनर चेहरे को फ्रेशनेस देगा। स्किन भी हाइड्रेटेड रहेगी। इसके लिए ऐसा टोनर लगाएं जिसमें अल्कोहल न हो और जो आपकी त्वचा को सूट करे। अगर आपके पास स्प्रे वाला टोनर है, तो उसे चेहरे पर स्प्रे करें। इसके अलावा कॉटन पैड से भी टोनर लगा सकती हैं।
image credit- istock
4. मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं
मेकअप अच्छा दिखे, इसके लिए स्किन काे हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। अगर चेहरा बहुत ड्राई होगा, तो मेकअप लगाने के बाद पैच नजर आएगा। इसलिए मेकअप से पहले चेहरे और गर्दन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखें।
- ऑयली स्किन: जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर
- ड्राई स्किन: क्रीमी मॉइश्चराइजर
इसे लगाने के बाद कुछ देर रुकें, ताकि मॉइश्चराइजर त्वचा में अच्छी तरह सेट हो जाए।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर चाहिए नेचुरल ग्लो? चुकंदर से मिनटों में बनाएं होममेड लिपस्टिक, देखें आसान तरीका
5. मॉइश्चराइजर के बाद लगाएं प्राइमर
मेकअप से ठीक पहले प्राइमर लगाना न भूलें। यह त्वचा को स्मूथ दिखाने और मेकअप को अच्छी तरह सेट करने में मदद करेगा। प्राइमर भी आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही लगाएं।
- ऑयली स्किन के लिए मैटिफाइंग प्राइमर अच्छा रहता है।
- ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाएं।
अगर आप दिवाली के दिन शाम से पहले तैयार हो रही हैं और बाहर भी जाने वाली हैं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन तो लगाएं ही।
यह भी पढ़ें- हैवी मेकअप के बाद भी चेहरे पर बना रहेगा ग्लो, एक्सपर्ट्स से जानें स्किन प्रोटेक्शन के टिप्स
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
डिस्क्लोमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई स्किन केयर और ब्यूटी टिप्स सामान्य जानकारी और घरेलू उपायों पर आधारित हैं। हर किसी की त्वचा की रंगत और संवेदनशीलता अलग होती है, इसलिए किसी भी उत्पाद या तरीके को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या, एलर्जी या रैशेज हैं, तो विशेषज्ञ या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही इनका प्रयोग करें। 'हरजिंदगी' इसमें दिए गए दावों की नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता है।
Image Credit- Magnific
