मेकअप की दुनिया में कई तरह की चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। इसी में से एक नेल पॉलिश भी है। बहुत सी लड़कियां और महिलाएं नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल पेंट का यूज करती हैं, लेकिन इसके लिए सिर्फ अच्छा कलर खरीदना ही काफी नहीं होता है। कई बार हम शेड तो देख लेते हैं लेकिन उसके लेबल और नेल पेंट में इस्तेमाल की गईं इंग्रीडिएंट्स को इग्नोर कर देते हैं।

दरअसल, कुछ नेल पेंट्स में ऐसे केमिकल होते हैं जिनका लंबे समय तक यूज करने से नाखूनों पर बुरा असर पड़ता है। नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के Nails ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में आपको Nail Paint खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं-

नेल पेंट खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें

आपको बता दें कि बाजार में कई तरह के नेल पेंट मिलते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि नेल पेंट की बॉटल पर जो जानकारी लिखी है, उसे ध्यान से पढ़ लें। अगर उस पर 5-Free, 7-Free या Free From जैसे शब्द लिखे हों, तो इसका मतलब यह है कि कोई भी ऐसे केमिकल नहीं हैं जिनसे नाखूनों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप नाखूनों की केयर करना चाहती हैं तो वॉटर-बेस्ड या Kids Safe जैसे लेबल वाले नेल पेंट ही खरीदें।

इन केमिकल्स वाले नेल पेंट को न खरीदें

नेल पेंट खरीदते समय उसके इंग्रीडिएंट्स पर भी जरूर ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि कुछ ऐसे केमिकल हैं जिनके बारे में सावधानी बरतने को कहा जाता है। जैसे-

यह भी पढ़ें- Nail Polish For Dark Skin: सांवले हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये नेल पॉलिश कलर्स, लगाते ही दिखेगा इंस्टेंट ग्लो

  • फॉर्मलडिहाइड
  • टोल्यूईन
  • डीबीपी (DBP)
  • कैंफर
  • फॉर्मलडिहाइड रेजिन
  • जाइलीन
  • इथाइल टोसाइलेमाइड

अगर इनमें से कोई चीज नेल पेंट में ज्यादा इस्तेमाल की गईं हैं तो इससे कई बार एलर्जी, खुजली, जलन या कोई दूसरी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए खरीदने से पहले लेबल जरूर पढ़ लेना चाहिए।

नेल पेंट पर 5-Free लिखे होने का क्या मतलब है?

जब नेल पॉलिश की लेबल पर 5-Free या 7-Free लिखा होता है, तो इसका सीधा सा मतलब यह है कि उसपर ऊपर बताए गए केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आमतौर पर बाजार में मिलने वाली सस्ती नेल पॉलिश में ये केमिकल पाए जाते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ी सी अच्छी क्वालिटी वाली थोड़ी महंगी नेल पॉलिश खरीदती हैं, तो आप बिल्कुल बेफिक्र रह सकती हैं कि इसमें सबसे सेफ प्रोडक्ट का ही इसेतमाल किया गया है।

आजकल तो बाजारों में ऐसी नेल पॉलिश भी आने लगी हैं जो '9-Free' या '10-Free' होती हैं, यानी उनमें से 9 या 10 खतरनाक केमिकल को पूरी तरह हटा दिया जाता है।

नेल पेंट लगाने का सही तरीका क्या है?

नेल पॉलिश लगाने से सबसे पहले बेस कोट लगाना चाहिए। इससे नाखूनों और नेल पेंट के बीच एक सेफ्टी लेयर बन जाती है। इसके बाद नेल पेंट की पतली सी लेयर लगाएं। एक बार में मोटी लेयर लगाने के बजाय आप दो या तीन पतली लेयर में लगाएंगी तो ये ज्यादा समय तक टिका रहेगा। साथ ही इनकी चमक भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं नेल पॉलिश का अविष्कार कैसे हुआ? जानें इसकी दिलचस्प कहानी

तो अगर आप भी नेल पेंट खरीदने जा रही हैं तो इसका लेबल जरूर चेक कर लें। इसके अलावा हमेशा ब्रांडेड नेल पेंट खरीदना ही समझदारी होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source-

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC11991789/

Cover Image Credit-gemini