नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही चारों तरफ डांडिया की धुन गूंजने लगती है। हर लड़की गरबा नाइट में जाना पसंद करती है। वह अलग-अलग कलरफुल ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे लहंगे, एथनिक वियर या चनिया चोली पहनकर जाती है। ऐसे में कुछ महिलाएं भीड़ से अलग दिखने के लिए हैवी मेकअप के साथ बोल्ड लिपस्टिक भी लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय डांडिया नाइट लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हर शेड परफेक्ट नहीं हो सकता? आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके फेस्टिवल लुक को खास बनाने में कौन से सही और बोल्ड लिपस्टिक शेड्स काम आएंगे। आइए जानते हैं इस लेख में पूरी जानकारी।
डांडिया नाइट के लिए बेस्ट हैं ये 4 परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स
अगर आप भी डांडिया नाइट में जा रही हैं और अपनी पसंदीदा लिपस्टिक शेड चुन रही हैं, तो रुकिए, आप कुछ बोल्ड और सही लिपस्टिक शेड्स ट्राई करके अपने पूरे लुक को क्लासी टच दे सकती हैं। लाल, मैरून या डार्क बेरी जैसे बोल्ड लिपस्टिक शेड्स आपके ट्रेडिशनल लुक में जान डाल देंगे।
1. क्लासिक रेड लिपस्टिक
गरबा नाइट में अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप क्लासिक रेड लिपस्टिक चुन सकती हैं। लाल रंग हर महिला के ऊपर खूब खिलता है। इस तरह की लिपस्टिक को आप चनिया चोली से लेकर किसी भी हैवी एथनिक वियर के साथ ट्राई कर सकती हैं। बोल्ड क्लासिक रेड लिपस्टिक आपके चेहरे की रंगत को बढ़ा देगी, लेकिन ध्यान रहे कि लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही रेड शेड चुनें।
2. डीप मैरून और वाइन शेड्स
अगर आपको बोल्ड लिपस्टिक शेड्स बहुत पसंद हैं, तो आपके लिए डीप मैरून और वाइन शेड्स भी परफेक्ट हो सकते हैं। ये आपके गरबा नाइट लुक के लिए सबसे बेहतरीन शेड्स साबित हो सकते हैं। अगर आपका आउटफिट डार्क या पेस्टल शेड का है, तब तो आपको डीप मैरून या वाइन कलर की लिपस्टिक जरूर शामिल करनी चाहिए।
3. रिच प्लम और बेरी शेड्स
रिच प्लम और बेरी शेड्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो खासकर आपके गरबा लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना देंगे। अगर आप थोड़ा हटके और ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो प्लम या डार्क बेरी लिप शेड्स आप ही के लिए बने हैं। ये नाइट इवेंट्स के लिए सबसे परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं।
4. ब्राइट मैजेंटा पिंक
मैजेंटा पिंक लिपस्टिक भी आप अपने होठों पर लगाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यह खासकर रात में होने वाले प्रोग्राम्स के दौरान लगाने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। इसे आप लाइट मेकअप के साथ लगाकर अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं, जिससे आप गरबा की रात सबसे अलग और आकर्षक नजर आएंगी।
डांडिया नाइट में लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के टिप्स
डांस करने से लगातार पसीना आता है, जिससे लिपस्टिक हर थोड़ी देर में हल्की या गायब हो सकती है। इससे बचने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -
- लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को स्क्रब करके डेड स्किन निकाल लें। उसके बाद हल्का लिप बाम लगाएं और इसे 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- जब लिप बाम हल्का सूख जाए, तब आप होंठों पर थोड़ा सा कंसीलर या फाउंडेशन लगा सकती हैं। यह आपके होठों के नेचुरल कलर को टोन करके लिपस्टिक का असली और सही कलर देता है।
- इसके बाद लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं और होठों पर हल्का-हल्का शेड करें।
- अब लिपस्टिक का पहला कोट लगाएं। इसके बाद एक टिशू पेपर को अपने होठों के बीच रखकर हल्का सा दबाएं, फिर ऊपर से लिपस्टिक का दूसरा कोट लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।
निष्कर्ष:अगर आप भी हर बार गरबा नाइट में एक जैसा साधारण शेड लगाकर जा रही हैं, तो अब अपने लिपस्टिक शेड्स में थोड़ा बदलाव करें। आपके लिए ऊपर बताए गए ये बोल्ड और डार्क लिपस्टिक शेड्स सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इन्हें लगाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और डांडिया नाइट में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image credit: magnific/pinterest/riya)
