Summer Hair Care Tips In Hindi: गर्मियों में हमारी त्वचा का बुरा हाल हो जाता है। स्किन के साथ-साथ बालों पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। दरअसल, तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण के कारण बालों के झड़ने और टूटने की समस्या तो देखने को मिलती ही है, साथ ही डैंड्रफ भी बढ़ जाते हैं। और तो और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में लोग महंगे शैंपू और कंडीशनर का यूज करते हैं। साथ ही कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजामाते हैं।
ऐसे में अगर आप बालों को नेचुरली साॅफ्ट, शाइनी, घना और लंबा बनाना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर 3 तरह के पानी के बारे में बता रही हैं जिससे आपके बालों की ग्रोथ तेज हो सकती हैं और बालों को कई तरह के फायदे भी होंगे। आइए जानते हैं-
चावल का पानी
आपने हमेशा चावल के पानी का इस्तेमाल स्किन केयर में ही देखा होगा या किया होगा, लेकिन ये आपके बालों को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाता है। अगर आप इस पानी का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल मजबूत और शाइनी बन सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले आप शैंपू करके बालों को धो लें। इसके बाद चावल का पानी स्कैल्प और बालों पर डाल लें। अब 5 मिनट तक मसाज करें, फिर साफ पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी, बस किचन में रखी इस 1 का ऐसे करें इस्तेमाल
मेथी का पानी
मेथी भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में अगर आप इसके पानी का इस्तेमाल बालों पर करेंगी तो स्कैल्प को पोषण मिलेगा और हमारे बाल हेल्थी बन सकते हैं। इसे भी बाल धोने के बाद स्कैल्प पर लगाना है। फिर कुछ देर के लिए छोड़कर सादे पानी से बाल धोना है।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: पसीने से चिपचिपे हाे गए हैं बाल? बदल लें हेयर वॉश का ये 1 तरीका
चायपत्ती का पानी
आपने कई लोगों को देखा होगा कि जब लोग बालों में मेहंदी लगाते हैं तो उसके लिए चायपत्ती का पानी यूज करते हैं। ये भी स्कैल्प को हेल्थी रखता है। ऐसे में अगर आप शैंपू के बाद इस पानी का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल शाइनी, मजबूज, साॅफ्ट और लंबे बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सिर्फ 15 मिनट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, ये नुस्खे दिखाएंगे अपना असर
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें।
- नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
- हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना काफी है।
- पहले से कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह बालों में लगाएं ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, घने, काले और मजबूत हो जाएंगे आपके बाल
तो अगर आप भी बालों को हेल्थी बनाकर रखना चाहती हैं तो ये 3 तरह के पानी आपके काम आ सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
-1780044352317_m.webp)