खूबसूरत द‍िखने की चाहत भला कि‍से नहीं होती ह‍ै, लेक‍िन 30 की उम्र के बाद स्किन में कई तरह के बदलाव देखने को मि‍लते हैं। पहले जो स्‍क‍िन ज्‍यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती थी, उसमें धीरे-धीरे रूखापन दिखाई देने लगता है। कई लोगों के तो चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं। कुछ लोगों की स्किन पहले के मुकाबले ढीली लगने लगती है, तो कुछ के चेहरे की नेचुरल नमी कम होने लगती है।

ऐसे में स्किन की थोड़ी ज्यादा देखभाल करना जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने स्किनकेयर रूटीन में कुछ नेचुरल ऑयल्स शामिल कर सकती हैं। इससे त्वचा को नमी मि‍लती है और चेहरा सॉफ्ट नजर आता है। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने 5 ऑयल्स के बारे में बताया है। आइए जानते हैं-

30 की उम्र के बाद चेहरे पर लगाएं ये 5 ऑयल

अगर आप चाहती हैं क‍ि 30 की उम्र के बाद आपकी त्‍वचा पर फाइन लाइन्‍स नजर न आए और ये Wrinkle Free रहें, तो आप ये ऑयल ट्राई कर सकती हैं।

1. नारियल का तेल

स्‍क‍िन को मॉइश्चराइज करने के ल‍िए नारियल तेल से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नमी देने का काम करते हैं। इसका इस्‍तेमाल करने से आपकी स्‍क‍िन स्‍मूथ नजर आ सकती है। साथ ही यह फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार होती है। ऐसे में अगर आपकी स्‍कि‍न ड्राई रहती है तो नारियल का तेल लगा सकती हैं।

2. बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है। लोग स्‍क‍िन को पोषण देने के ल‍िए इसका इस्‍तेमाल करते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और हेल्दी बनी रह सकती है। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाले बदलावों को भी कम कर सकती है।

3. एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो ऑयल में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, डी और ई भी होते हैं। ऐसे में यह तेल ड्राई स्‍क‍िन वालों के ल‍िए बेस्‍ट रहता है। यह स्किन को गहराई से पोषण देता है। इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आ सकती है। अगर उम्र बढ़ने के साथ आपकी स्किन ज्यादा ड्राई होने लगी है तो एवोकाडो ऑयल को रूटीन में शामिल कर लें।

4. आर्गन ऑयल

आपको बता दें क‍ि आर्गन ऑयल को भी स्किनकेयर रूटीन में शाम‍िल करते हैं। इसमें फैटी एसिड और विटामिन ई पाए जाते हैं। इससे स्किन को पोषण म‍िलता है। इस तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा की इलास्टिसिटी बनी रहती है।

5. जोजोबा ऑयल

जोजोबा ऑयल भी आपकी स्‍क‍िन की केयर करने में कारगर है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही स्किन के पोर्स को बैलेंस करने में भी मददगार होता है। अगर आप नियमित रूप से स्किनकेयर के साथ इसका इस्तेमाल करेंगी तो चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद म‍िल सकती है।

एंटी-एजिंग ऑयल्स इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पहली बार अपने चेहरे पर क‍िसी भी ऑयल का इस्‍तेमाल करने जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

  • चेहरे पर कोई भी नया ऑयल लगाने से पहले पैच टेस्‍ट कर लें।
  • अपनी स्किन के हिसाब से ही ऑयल लगाएं।
  • ऑयल को जरूरत से ज्यादा मात्रा में न लगाएं।
  • चेहरे पर तेल लगाने से पहले स्किन को साफ कर लें।
  • अगर किसी तेल से जलन या कोई द‍िक्‍कत हो तो इस्‍तेमाल न करें।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी कोई समस्‍या है तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI