शरीर पर होने वाले अनचाहे बालों को कम करने और त्वचा को क्लीन व चमकदार बनाने के लिए अक्सर महिलाएं वैक्सिंग करवाती हैं, लेकिन वैक्सिंग के बाद मिलने वाले स्मूथ लुक के साथ-साथ महिलाओं को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। वैक्सिंग के बाद स्किन पर छोटे-छोटे दाने या बंप्स आने लगते हैं, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं और इसी वजह से महिलाएं अपनी पसंदीदा शॉर्ट ड्रेसेस भी नहीं पहन पाती हैं। अगर आपके साथ भी यही हो रहा है और वैक्सिंग के बाद छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको एक कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप इन बंप्स से राहत पा सकती हैं।

एलोवेरा और बर्फ की कूलिंग थेरेपी

अगर आप भी वैक्सिंग के बाद होने वाले जिद्दी दानों, जलन और खिंचाव से परेशान रहती हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स और स्किन ट्रीटमेंट लेने के बजाय आप घर पर ही एलोवेरा और बर्फ की कूलिंग थेरेपी आजमा सकती हैं। यह आपके लिए सबसे सस्ता और असरदार नुस्खा साबित हो सकता है।

वैक्सिंग के बाद स्किन पर बंप्स क्यों आते हैं?

वैक्सिंग के समय अक्सर गर्म वैक्स त्वचा पर लगाया जाता है, इसके बाद बालों को जड़ों से खींचा जाता है। ऐसा करने से रोमछिद्र यानी पोर्स सूज जाते हैं और आसपास की त्वचा लाल होने लगती है। अगर वैक्सिंग के तुरंत बाद धूल, पसीना या बैक्टीरिया इन खुले पोर्स में चले जाते हैं, तो वहां छोटे-छोटे लाल या काले दाने उभर आते हैं।

दानों से राहत पाने के लिए एलोवेरा आइस क्यूब थेरेपी

इस समस्या से बचने के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और स्किन को गहराई से ठंडक पहुंचाते हैं।

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए वैक्सिंग के बाद त्वचा को पहले ठंडे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
  • इसके बाद ताजा एलोवेरा जेल निकालें और उसे आइस ट्रे में भरकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
  • जब एलोवेरा आइस क्यूब्स जम जाएं, तो एक सूती या मखमल का कॉटन का कपड़ा लें और उसमें इस क्यूब को लपेट लें।
  • अब हल्के हाथों से इसे बंप्स और प्रभावित जगह पर मसाज करें।
  • इससे वैक्सिंग के बाद होने वाली जलन, लाली और दाने, तीनों में तुरंत आराम मिलेगा।
  • नोट: कभी भी बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं, हमेशा कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें।

वैक्सिंग के तुरंत बाद न करें ये गलतियां

वैक्सिंग के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है ताकि स्किन पर किसी तरह का इंफेक्शन न हो -

  • वैक्सिंग के 24 घंटे के अंदर-अंदर बहुत तेज गर्म पानी से नहाने से बचें। गर्म पानी से खुले पोर्स में ज्यादा जलन और दाने हो सकते हैं।
  • वैक्सिंग के तुरंत बाद सीधी धूप में निकलने से त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं।
  • वैक्सिंग के बाद 1-2 दिन ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें, ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से दाने बढ़ सकते हैं।
  • वैक्सिंग के बाद सही देखभाल और एलोवेरा की कूलिंग थेरेपी से आप बिना किसी दर्द और दानों के स्मूथ व चमकदार स्किन पा सकती हैं।

निष्कर्ष:अगर आप भी वैक्सिंग के बाद होने वाले इन छोटे-छोटे काले दानों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप ऊपर बताएं गए इस खास उपाय को आजमाकर स्किन को मुलायम और इन दानों को कम कर सकती हैं। यह उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

(image credit: MAGNIFIC)