इन दिनों अधिकतर महिलाएं निखरी और चमकदार त्वचा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। स्किन केयर की दुनिया में ऐसे कई प्रोडक्ट्स हैं जो बेहद महंगे और केमिकल युक्त होते हैं, जो स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आजकल ब्यूटी ट्रेंड में AHA (Alpha Hydroxy Acid) और BHA (Beta Hydroxy Acid) सीरम की काफी डिमांड बढ़ गई है। अगर आप भी इन दोनों सीरम के इस्तेमाल और अंतर को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
AHA और BHA सीरम
AHA और BHA सीरम चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं और त्वचा की छिपी हुई रंगत को बाहर लाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर इनका इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए, तो ये स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं? आइए जानते हैं AHA और BHA लगाने से जुड़ी कुछ बेहद जरूरी बातें।
क्या होता है AHA और BHA?
AHA और BHA दोनों ही केमिकल एक्सफोलिएंट हैं, जो स्किन की गहराई से सफाई करते हैं। हालांकि, दोनों का काम करने का तरीका थोड़ा अलग है -
AHA (अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड): यह पानी में घुलता है, जो स्किन की ऊपरी परत पर काम करता है, रूखेपन को दूर करता है और असमान स्किन टोन को एक समान बनाता है।
BHA (बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड): यह तेल में घुलता है, जो पोर्स के अंदर गहराई तक जाकर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को बाहर निकालता है। ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाओं के लिए यह सबसे बेस्ट माना जाता है।
यह भी पढ़ें- DIY Moisturizer: ₹10 में घर पर बनाएं सबसे सस्ता मॉइश्चराइजर, स्किन ड्राईनेस से मिल सकता है छुटकारा
AHA और BHA सीरम लगाने का सही तरीका
अगर आप अपने स्किनकेयर रूटीन में AHA या BHA सीरम शामिल कर रही हैं, तो इसे लगाने का सही तरीका जरूर जान लें -
- सीरम को चेहरे पर लगाने से 24 घंटे पहले अपनी गर्दन या हाथ की त्वचा पर लगाकर पैच टेस्ट करें। अगर इससे जलन, रेडनेस या खुजली महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
- सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं और उसे पूरी तरह सूखने दें। कभी भी हल्की गीली या नम त्वचा पर यह सीरम न लगाएं, वरना स्किन इरिटेशन या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
- पूरे चेहरे के लिए सीरम की केवल 2 से 3 बूंदें ही काफी हैं। सीरम को चेहरे पर हल्के हाथों से डैब करके लगाएं। चेहरे को ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें।
- सीरम के त्वचा में अच्छी तरह सोखने के बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
सीरम इस्तेमाल करते समय रखें इन खास बातों का ध्यान
अगर आप AHA और BHA का इस्तेमाल कर रही हैं, तो त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए इन सावधानियों का पालन करें -
- कुछ महिलाएं रोजाना इन सीरम्स का इस्तेमाल करने की गलती करती हैं। शुरुआत में इसे हफ्ते में केवल 1 से 2 बार ही लगाएं।
- इन सीरम को हमेशा नाइट रूटीन में लगाना सबसे सुरक्षित होता है।
- जिस रात आप AHA या BHA सीरम लगाएं, उस रात रेटिनोल या विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
- इसे आंखों और होंठों के आसपास की नाजुक त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं।
- अगर आपके चेहरे पर एक्टिव पिंपल्स, घाव, चोट या कटी-फटी स्किन है, तो सीरम लगाने से बचें।
निष्कर्ष: अगर आप भी चमकदार और खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं, लेकिन AHA और BHA सीरम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है। इन सीरम्स का पूरा फायदा उठाने के लिए सही तरीका और सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप सुरक्षित तरीके से फ्लॉवलेस स्किन पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
imgae credit: MAGNIFIC
