Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

'दिन के 16 घंटे काम...', कैसे होती है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग? समृद्धि शुक्ला ने बताई अंदर की बातें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला, अभीरा का किरदार निभा रही हैं। उनकी और अरमान की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में समृद्धि ने शूटिंग में आने वाले चैलेंजेस के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि कैसे सातों दिन शो के एपिसोड्स टेलीकास्ट करने के लिए एक्टर्स को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है।  
Updated:- 2026-05-10, 12:56 IST
yrkkh fame samridhi shukla aka abhira talks about shooting challenges

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाला शोज में से एक बन चुका है। यह शो साल 2009 में शुरू हुआ था और शो में कई जेनरेशन लीप आ चुके हैं और अब कहानी अरमान और अभीरा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो में रोहित पुरोहित, अरमान पोद्दार का किरदार निभा रहे हैं और समृद्धि शुक्ला, अभीरा का रोल प्ले कर रही हैं। हाल ही में शो की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने शूटिंग से जुड़े चैलेंजेस और अपनी पर्सनल लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक कई बातों पर खुलकर बात की। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

समृद्धि शुक्ला ने बताए शूटिंग से जुड़े चैलेंजेस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Samridhii Shukla (@samridhiishuklaofficial)

समृद्धि शुक्ला ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में निजी जिंदगी और ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे टीवी इंडस्ट्री में सातों दिन काम करना काफी नॉर्मल है और एक्टर्स की शिफ्ट कई बार 12-16 घंटे तक चली जाती है। समृद्धि ने बताया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए वो हफ्ते को सातों दिन शूट करती हैं और शायद ही कोई छुट्टी मिलती है। उन्होंने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में शूटिंग के दौरान एक्टर्स को काफी बलिदान देने पड़ते हैं, जिनके बारे में कोई नहीं जानता है।

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अरमान कहेगा अभीरा से दिल की बात, क्या फिर एक होंगे दोनों के रास्ते? फैंस बोले- प्यार है या ड्रामा

एक वक्त पर लगा जिंदगी खत्म हो गई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Samridhii Shukla (@samridhiishuklaofficial)

समृद्धि ने इस बातचीत में यह भी बताया कि एक वक्त पर वह इतना परेशान हो गई थीं, उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी और उन्हें लग रहा था कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई है और अब आगे कुछ नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि उस वक्त पर वो काफी निराश हो गई थीं और जिंदगी से हार गई थीं। एक वक्त ऐसा भी था, जब दोस्त, रिश्तेदार और समाज सभी उन्हें नापसंद करने लगे थे। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस को समझ आया कि असफलता ही सफलता की ओ ले जाती है और धीरे-धीरे उनमें वापस आत्मविश्वास आने लगा। समृद्धि को रोहित पुरोहित के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली। इससे पहले उन्होंने 'सावी की सवारी' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वह एक वॉयर ओवर आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं और साल 2023 से राजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अभीरा के सामने आई विद्या की सच्चाई, 8 साल पुराने राज का हुआ पर्दाफाश; फैंस बोले- अब एक हो जाएंगे अभिमान


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक दशक से भी ज्यादा वक्त से टीवी का एक पॉपुलर शो बना हुआ है, शो की स्टारकास्ट कई बार बदल चुकी है, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।