Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना का खेल होगा खत्म, सच्चाई जानकर तुलसी लेगी बड़ा फैसला; महाट्विस्ट के लिए हो जाइए तैयार

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। नॉइना की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए तुलसी उसकी और मिहिर की शादी करवा रही है, इस ट्विस्ट से फैंस को हैरान कर दिया था, लेकिन अब नए प्रोमो में कुछ ऐसा दिखाया गया है, जिससे पूरी स्टोरीलाइन ही पलट जाएगी।
Updated:- 2026-03-31, 12:54 IST
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लगातार एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आ रहे हैं जिन्होंने फैंस को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले प्रोमो ने फैंस को निराश किया गया था, जहां नॉइना और मिहिर की शादी का जिक्र किया गया था। प्रोमो में नॉइना अपनी आखिरी इच्छा तुलसी को बताती है और कहती है कि वो मिहिर की पत्नी बनकर इस दुनिया से जाना चाहती है। हालिया एपिसोड्स में दिखाया जा रहा है कि तुलसी, मिहिर को नॉइना से शादी करने के लिए राजी करने की कोशिश करती है और उसे बताती है कि नॉइना के पास सिर्फ तीन महीने बचे हैं। फैंस ये सोचकर मायूस हो गए थे कि क्या वाकई तुलसी और मिहिर अलग हो जाएंगे और नॉइना, विरानी परिवार में तुलसी की जगह ले लेगी, लेकिन अब सीरियल का एक और प्रोमो सामने आया है, जो काफी शॉकिंग है। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी करेगी बड़ा खुलासा


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का एक नया प्रोमो सामने आया है। इसमें नॉइना और मिहिर की शादी का कार्ड दिखाया गया है। प्रोमो की शुरुआत तुलसी की आवाज से होती है और वो कहती है कि वो अपना पत्नी धर्म हमेशा निभाएगी। इसके बाद नॉइना कहती है, "अपने सुहाग को किसी को सौंपना आसान नहीं होता है, लेकिन थैंक्यू तुलसी तुमने हमारे प्यार को समझा।" इसके बाद तुलसी कहती है, "अभी तो तुम्हें एक बड़ा सरप्राइज देना बाकी है।" इस प्रोमो के बाद कयास लगाए जा हैं कि तुलसी के सामने नॉइना की सच्चाई आ चुकी है। पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि नॉइना, मिहिर से शादी करने के लिए बीमारी का नाटक कर रही है, लेकिन ये बात तुलसी को पता चल चुकी है और वो मिहिर-नॉइना की शादी वाले दिन इस बात का खुलासा करेगी और फिर मिहिर और तुलसी शादी करते नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने बचा ली विरानी परिवार की डूबती नैय्या, शांति निकेतन जाकर किया कुछ ऐसा कि हाथ मलती रह गई नॉइना

नॉइना का खेल होगा खत्म


सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड्स में दिखाया जा रहा था कि नॉइना को ब्लड कैंसर है और वो कुछ ही महीनों की मेहमान है। ऐसे में वो तुलसी से अपनी आखिरी इच्छा कहती है और मिहिर से शादी करने की बात उसके सामने रखती है। बता दें कि इससे पहले नॉइना ने तुलसी और मिहिर को अलग करने के लिए एक बड़ा झूठ बोला था, जिसके बारे में गौतम विरानी ने पूरे परिवार को बताया था। बीच में सीरियल के ऑफएयर होने की खबरें भी सामने आ रही थीं, लेकिन चैनल की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके ये बात कही गई कि फिलहाल ये डेली सोप बंद नहीं हो रहा है।

  

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है और नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।