Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

इस वीकेंड OTT पर तहलका मचाने आ रही है 'Jetlee', नोट कर लें रिलीज डेट

ओटीटी लवर्स के लिए यह हफ्ता रोमांचक है क्योंकि एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'जेटली' 25 मई को जियो हॉटस्टार तेलुगु पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म एक बैंक घोटालेबाज की कहानी है, जानते हैं आगे...
Updated:- 2026-05-19, 16:18 IST
image

ओटीटी लवर्स शौकीनों के लिए यह हफ्ता बेहद अच्छा होने वाला है। जी हां, अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और सस्पेंस से भरपूर देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। थिएटर्स में दर्शकों को लोटपोट करने के बाद अब एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म जेटली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट ऑफिशियली सामने आ चुकी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जेटली को कब और कहां देख सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'जेटली'?

यह 25 मई से जियो हॉटस्टार तेलुगु पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में ओटीटी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ एक सीक्रेट कोड "6EB1CH टेक ऑफ करने के लिए तैयार है" लिखकर व्यूवर्स का उत्साह बढ़ा दिया गया है।

1 - 2026-05-19T161800.692

यदि आप कंटेंट की क्वालिटी को लेकर सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि 'जेटली' को IMDb पर 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसे इस सीजन की एक 'मस्ट वॉच' फिल्म बनाती है।

इसे भी पढ़ें - 'अकेला और तन्हा...कोई साथ नहीं रहना चाहता', Salman Khan की इस पोस्ट के पीछे की क्या है सच्चाई? फैंस पूछ रहे हैं कई सवाल

क्या है कहानी?

कहानी की शुरुआत एक बैंक के धोखेबाज फाउंडर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आम लोगों की जमा-पूंजी और करोड़ों का घोटाला करके दुबई भाग जाता है। ट्विस्ट तब आता है जब उसे वापस भारत लाने की कोशिशें शुरू होती हैं।

प्रजापति जिस फ्लाइट से वापस लौट रहा होता है, हवा में ही उस विमान के अंदर कुछ बेहद खतरनाक और अजीबोगरीब स्थितियां पैदा हो जाती हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेता सत्या ने एक फ्लाइट अटेंडेंट की भूमिका निभाई है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और सूझबूझ से इस गंभीर स्थिति को मजेदार तरीके से संभालता है। 

इसे भी पढ़ें - इंटरनेट पर वायरल हो रहा है सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल, AI या कुदरत का करिश्मा? हैरान हुए फैंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।