Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल, AI या कुदरत का करिश्मा? हैरान हुए फैंस

Sushant Singh Rajput Look Alike Photos: वही चेहरा...वही हंसी...वही आंखें और वही मासूमियत...इंटरनेट पर इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने वाले एक लड़के की फोटोज वायरल हो रही हैं और लोगों की नजरें इस शख्स पर टिक गई हैं। कई लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं, तो कई यूजर्स का कहना है कि यह AI का कमाल है।  
Updated:- 2026-05-18, 13:41 IST
sushant singh rajput look alike photos and video viral

सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री का एक ऐसे सितारा रहे हैं, जिन्होंने कम समय में ही फिल्मों में अपनी खास पहचान बना ली थी। टीवी से शुरुआत करके उन्होंने बॉलीवुड का रूख किया और कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। 14 जून 2020 में उनकी अचानक मौत ने फैंस को सदमा दे दिया। एक्टर को गए हुए सालों हो चुके हैं और उनकी मौत आज भी सवालों के घेरे में है। उनकी फोटोज और उनसे जुड़े किस्से आज भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आज भी उनके नाम से कई फैन पेज हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले बहुत प्यार देते हैं। इस बार सुशांत नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाले एक शख्स की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन फोटोज को देखकर इमोशनल हो रहे हैं। कई लोग जहां इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यह AI का कमाल है। चलिए आप भी इन तस्वीरों पर नजर डाल लीजिए।

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की फोटोज हो रही हैं वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by husen_valera1513 (@donim.ayaan1513)

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की तस्वीरों ने इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है और लोग एक बार फिर एक्टर की यादों में खो गए हैं। इंस्टाग्राम पर donim.ayaan1513 नाम से एक अकाउंट है। इस आईडी पर कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए गए हैं, जिसमें इस शख्स का चेहका, हंसी, आंखे और हेयरस्टाइल काफी हद तक सुशांत सिंह राजपूत से मिल रहा है। इनकी फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। जहां कुछ लोग इन्हें सुशांत की जेरोक्स कॉपी बता रहे हैं, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि यह फोटोज असली नहीं हैं और एआई से बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें- श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने पेरेंट्स की शादी टूटने पर की खुलकर बात, पिता के जिंदगी में न होने पर ऐसा बीता बचपन

यूजर्स कर रहे हैं ये कमेंट्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by husen_valera1513 (@donim.ayaan1513)

सुशांत सिंह राजपूत जैसे दिखने वाले इस शख्स की फोटोज और वीडियोज पर मानो कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इन फोटोज के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि इस शख्स को फिल्मों में आ जाना चाहिए, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यह इस शख्स का रियल फेस नहीं है और इस तरह एआई की मदद से लोगों के इमोशंस के साथ खेलना सही नहीं है। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि ये इंसान अपने व्यूज बढ़ाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत का इस्तेमाल कर रहा है और फैंस के इमोशंस के साथ खेल रहा है, लेकिन कई लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं और कह रहे हैं कि इस इंसान को सुशांत के परिवार से मिलवा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के तलाक के बाद क्यों साधा जा रहा है दिशा पाटनी पर निशाना? सोशल मीडिया पर लग रहे हैं बड़े इल्जाम


सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की फोटोज फैंस को इमोशनल कर रही हैं और लोग इस वायरल लड़के को एक्टर की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।