Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:35 PM IST

'अकेला और तन्हा...कोई साथ नहीं रहना चाहता', Salman Khan की इस पोस्ट के पीछे की क्या है सच्चाई? फैंस पूछ रहे हैं कई सवाल

एक तरफ जहां फैंस उनकी पोस्ट को आने वाली किसी फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं और उनके लिए चिंता जता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-18, 16:50 IST
why salman khan say no one wants to be with me cryptic loneliness post sets internet abuzz

सलमान खास की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ? क्यों भाईजान इतने उदास हैं, जिसकी वजह से उन्हें ऐसा पोस्ट करना पड़ा। हर कोई जानता है कि सलमान खान एक फोटो भी डालते हैं, तो तुरंत लाखों लाइक आ जाते हैं। एक्टर की हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है, लेकिन इस बार भाईजान की एक पोस्ट ने उनके चाहने वालों को खुश करने के बजाय चिंता में डाल दिया है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और हर कोई उनके उदास होने का कारण पूछ रहा है।

पोस्ट में क्या लिखा?

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X और इंस्टाग्राम अकाउंट एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरे हिसाब से खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं- अकेला और तन्हा। अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा तब होता है, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके बाद आपको यह पता लगाना होगा कि आपको क्या करना है।'

एक्टर की पोस्ट पढ़ने के बाद लोग उनके दिल का हाल जानना चाह रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि 'ऐसा लगता है मशहूर हस्ती होने के बावजूद भी वह अंदर से पूरी तरह टूट चुके हैं।'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

हालांकि, कुछ लोग इसे फिल्म का प्रमोशन भी कह रहे हैं। सलमान अक्सर अपनी फिल्मों के अनाउंसमेंट से पहले इस तरह के सस्पेंस से भरे पोस्ट शेयर करने के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- 'एक कॉन्ट्रैक्ट और बर्बाद हो गया पूरा करियर...', सलमान खान की हीरोइन पर भारी पड़ गई थी यह गलती, जानें अब कहां हैं 'चांदनी'?

पहले भी कर चुके हैं ऐसे पोस्ट

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने ऐसा उदासी भरा पोस्ट किया है। एक्टर ने इसके पहले अपने एक खास दोस्त सुनील कुमार की मौत हो जाने के बाद ऐसा पोस्ट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट डालते हुए कहा- जिसको जाना है, उसे कभी मत रोको। जिसको ऊपरवाले ने बुलाना था, वो तो जाएगा ही। बुलाने के चार कारण हैं: एक कि सबको आखिरकार जाना ही है।
अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है।
कि आपने मदर अर्थ (धरती मां) का रेंट, ईएमआई, जीएसटी नहीं भरा है, तो वो भरने का एक मौका है।
और आखिरी... जो सबसे अंत में जाता है, वो होता है गंदा, भ्रष्ट, बेईमान आदि आदि... वो सबसे लास्ट में जाते हैं, हम उनका इंतजार करेंगे।

इसे भी पढ़ें- 'मैं ऐसी लड़की नहीं हूं जिसके साथ तुम....', जब रवीना टंडन ने किए थे अक्षय कुमार को लेकर चौंकाने वाले दावे, शिल्पा शेट्टी ने भी लगाया था धोखा देने का इल्जाम

Salman Khan cryptic social media message

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Salman khan official instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।