Top 5 Romantic Thriller Movies on OTT: रोमांस के साथ थ्रिलर का मिक्सचर अगर आपको खूब पसंद आता है, तो रोमांटिक थ्रिलर फिल्में आपके लिए बेस्ट च्वाइस हो सकती हैं। रोमांटिक थ्रिलर फिल्में सिर्फ दिल की धड़कनों को तेज नहीं करती हैं, बल्कि हर सीन में ऐसा कुछ दिखाती हैं जिन्हें देख स्क्रीन से नजरें नहीं हटती हैं। अगर आप भी एक जैसी कई बोरिंग कहानियां देखकर पक चुके हैं, तो अब आपको ओटीटी पर मौजूद टॉप क्लास रोमांटिक-थ्रिलर फिल्में जरूर देखनी चाहिए। आज हम यहां ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें प्यार, धोखा, जुनून का जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिलता है। आइए, यहां देखते हैं टॉप 5 रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म की लिस्ट...
Movie Name |
Streaming Platform |
चतुरम | साइना प्ले |
फना | अमेजन प्राइम वीडियो/यूट्यूब |
लव हॉस्टल | जी5 |
ये साली आशिकी | जी5 |
मैरी क्रिसमस | नेटफ्लिक्स |
चतुरम (Chathuram)
यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म काफी बोल्ड है। इंटिमेट सीन्स से भरी हुई इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया गया था। सिद्धार्थ भारतन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म चतुरम में रोशन मैथ्यू, अलेंसियर ले लोपेज जैसे कई शानदार कलाकारों ने एक साथ काम किया है। फिल्म में जबरदस्त थ्रिल है। क्लाइमैक्स के बाद इसकी कहानी दिमाग को हिला देने वाली है।
फिल्म फना में काजोल ने एक ब्लाइंड लड़की जूनी अली का किरदार निभाया है। जिसे दिल्ली के एक टूर गाइड रेहान कादरी से प्यार हो जाता है। आगे इस बात का खुलासा होता है कि रेहान एक आतंकवादी है। सालों बाद दोनों कश्मीर में एक बार फिर टकराते हैं। हालांकि, जूनी उसे पहचान नहीं पाती। आगे चलकर कहानी एक गजब का मोड़ लेती है।
भारत में ऑनर किलिंग पर आधारित यह फिल्म ज्योति और विक्रांत की कहानी दिखाती है। दोनों परिवार के खिलाफ जाकर भागकर शादी कर लेते हैं। दोनों हॉस्टल में नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं, लेकिन लड़की के परिवार वाले उन्हें जीने नहीं देते। बॉबी देओल ने फिल्म में विराज सिंह डागर की भूमिका निभाई है।
साहिल मेहरा और मिट्टी देवड़ा शिमला के एक होटल मैनेजमेंट कॉलेज में मिलते हैं और एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि, दोनों का रिश्ता कुछ वक्त बाद टूट जाता है। तभी मिट्टी साहिल पर बालात्कार का आरोप लगाकर उसे पागलखाने भेज देती है। इसके बाद, कहानी में खतरनाक ट्विस्ट आते हैं।
1980 के दशक में बॉम्बे में सेट की गई इस कहानी में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने शानदार काम किया है। कहानी में दोनों को प्यार होता है, लेकिन तभी कैटरीना यानी मारिया के पति की मौत के साथ इसमें सस्पेंस भर जाता है। विजय सेतुपति मारिया के पति की मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करते हैं। तभी उसका सामना एक और रहस्य से होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMDb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।