आपको भी है वीमेन सेंट्रिक कंटेंट की तलाश, तो ओटीटी पर मौजूद इन वेब सीरीज को जरूर देखें

हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे मनाया जाता है। महिलाओं को समर्पित इस दिन को समाज एवं देश में उनके योगदान और महत्व को याद किया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-27, 11:25 IST
female oriented web series hotstar

कोविड के बाद दुनिया भर में काफी चीजें बदली है। इन सभी में सबसे ज्यादा अगर कोई चीज बदली है, तो वह है सिनेमा और उसे देखने का नजरिया। कोविड के बाद दुनिया तेजी से थियेटर और सिनेमा हॉल से ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ी। आज के समय में कंटेंट क्रिएटर और फिल्म मेकर अपनी फिल्में और कंटेंट ओटीटी के हिसाब से बना रहे हैं। ओटीटी के पहले फिल्म मेकर्स खुलकर अलग-अलग विषयों पर कंटेंट पेश करने में हिचकिचाते थे, लेकिन ओटीटी के आने के बाद मेकर्स किसी भी मुद्दे और विषय पर खुलकर कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं। 

यही कारण है कि अब ओटीटी में अलग-अलग विषय के कंटेंट आसानी से देख सकते हैं। ऐसे में ओटीटी के विस्तार के बाद मेकर्स ने कई हिट वीमेन सेंट्रिक कंटेंट भी दर्शकों के लिए पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया और वे सीरीज ओटीटी पर सुपरहिट भी साबित हुए। चलिए तो बिना देर किए आने वाली महिला दिवस के अवसर को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए ओटीटी पर मौजूद इन वेब सीरीज को जरूर देखें।

सास बहू और फ्लेमिंगो

top  women centric web series in ott

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद इस वेब सीरीज में डिंपल कपाड़िया ऐसी सास का रोल प्ले कर रही हैं, जहां वो अपनी दो बहुओं और एक बेटी के साथ मिलकर ड्रग सिंडिकेट चलाती हैं। यह वेब सीरीज पूरी तरह से वुमेन सेंट्रिक है, जिसमें महिलाओं के किरदार को बहुत अच्छे से पेश किया गया है।

मसाबा मसाबा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी की जिंदगी पर आधारित यह सीरीज एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। इसमें आप मसाबा और उनकी मां के बीच के रिश्ते से लेकर उनकी करियर और रिलेशन तक, मसाबा की लाइफ स्टोरी को सीरीज में देख सकते हैं।

आर्या

top  women centric web series

सुष्मिता सेन की यह वेब सीरीज ओटीटी की सबसे हिट सीरीज में से एक है। इसके तीन सीजन आ चुके हैं, सीरीज में एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां आर्या की कहानी है, जिसमें वह सामान्य स्त्री से एक डॉन बनने का सफर तय करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Women's Day 2024: भारत की पहली मुस्लिम महिला टीचर फातिमा शेख, जिन्होंने महिलाओं को पढ़ाने के लिए उठाए थे बड़े कदम 

फोर मोर शॉट्स

अमेजन प्राइम पर उपलब्ध इस सीरीज में हाई-फाई सोसायटी की महिलाओं की जिंदगी और लाइफ स्टाइल को दिखाया गया है। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और यह प्राइम वीडियो की हिट सीरीज में से एक है।

दहाड़

Women centric web series

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस सीरीज में महिला पुलिस के किरदार और जिम्मेदारी को दिखाया गया। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक दबंग पुलिस वाली का रोल प्ले कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Women's Day पर जरूर बनाएं ये इंस्टेंट रेसिपी

माई

साक्षी तंवर एक बेहतरीन कलाकार है, जिन्हें टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम का काफी लंबा एक्सपीरियंस रहा है। मां-बेटी की रिश्ते पर आधारित इस सीरीज में आप मां बेटी के साथ हुए अन्याय के बदला को दिखाया गया है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: IMDB, Hotstar 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।