Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

Neena Gupta को 42 साल की उम्र में इस शख्स से हुआ था प्यार, खुद किया खुलासा

नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।  
Updated:- 2023-06-01, 10:04 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की लाइफ काफी दिलचस्प है। काफी कम लोग जानते हैं लेकिन अभिनेत्री बेहद कम उम्र में मां बन चुकी है। बिना शादी के मां बनने के बाद अभिनेत्री को काफी कुछ झेलना पड़ा था। वहीं अब की बात करें तो वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का जरिया हैं। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

49 की उम्र में हुआ प्यार

neena gupta

नीना के लाइफ में जब भी परेशानियां आई वह उन परेशानियों से भागी नहीं बल्कि डटकर सामना किया है। इन सभी के बावजूद अभिनेत्री को अपना सच्चा प्यार 49 साल की उम्र में मिला। ऐसे में जो महिलाएं उम्र को देखकर शादी नहीं करना चाहती उन्हें नीना गुप्ता से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। अभिनेत्री का मानना है प्यार में उम्र नहीं देखते।

विवेक मेहरा संग रचाई शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

 

 

बता दें कि अभिनेत्री ने 49 की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की है। खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पहली मुलाकात विवेक मेहरा से साल 2002 में फ्लाइट में हुई थी। विवेक मेहरा दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट की नौकरी करते थे. दोनों की कुछ समय के बाद अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। जिसके बाद खबरों की माने तो साल 2008 में अभिनेत्री ने दूसरी शादी रचाई थी।

इसे जरूर पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं स्टाइल आइकॉन तो नीना गुप्ता के साड़ी लुक्स को करें रीक्रिएट

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड की लव स्टोरी

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड का रोमांस 1980 के दशक के अंत में शुरू हुआ। उस समय विवियन शादीशुदा थे (हालांकि अलग हो गए थे) और उनके दो बच्चे भी थे।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीना की विवियन से मुंबई में एक पार्टी में मुलाकात हुई थी और भले ही दोनों के बीच कुछ भी सामान्य नहीं था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। 

इसे जरूर पढ़ें- इस शो के अजीब नियमों से नीना गुप्ता की हो गई थी हालत खराब, खुद बताया किस्सा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।