शिवांगी जोशी पर लगे Lock Upp में झूठी कहानी सुनाने के आरोप, टीम ने किया बचाव

'लॉक अप 2' के एपिसोड्स में कई मौकों पर कंटेस्टेंट्स को उनकी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करने होते हैं। शो के पहले एपिसोड से ही लगभग सभी कंटेस्टेंट्स उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे कर चुके हैं। एक हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी ने बचपन में उनके साथ हुए सेक्शुअल अब्यूज पर बात की। इसके अलावा, टास्क के दौरान जब स्क्रीन पर 'ब्रेड बटर' कीवर्ड आया, तो शिवांगी ने बताया कि बचपन में उनके पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था और इसके चलते उनके पूरे परिवार को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी थी। इसके बाद से शिवांगी को लगातार 'फेक स्टोरी' सुनाने के लिए ट्रोल किया जा रहा था। अब इस पूरे मुद्दे पर शिवांगी जोशी की टीम ने चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
शिवांगी जोशी को क्यों किया जा रहा है ट्रोल?
शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' के एक हालिया एपिसोड में बताया कि जब वो छोटी थीं, तो उनके पिता को ट्रांसपोर्ट बिजनेस में काफी नुकसान हो गया था और उसके चलते उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी और उनके पास खाने के भी पैसे नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया था कि बचपन में उनके एक रिश्तेदार ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। जैसे ही शिवांगी जोशी का स्टेटमेंट सामने आया, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें झूठी कहने लगे।
View this post on Instagram
असल में शिवांगी ने एक पुराने इंटरव्यू में बतााया था कि उनके पिता आर्मी में थे, ऐसे में जब उन्होंने पिता के ट्रांसपोर्ट बिजनेस और फाइनेंशियल लॉस का जिक्र किया, तो लोगों ने कहा कि शायद वो भूल गई हैं कि उन्होंने पुराने इंटरव्यू में अपने पिता को लेकर क्या कहानी सुनाई थी और इसलिए अब वो एक नई कहानी सुना रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि एक्टर्स सहानुभूति पाने के लिए अलग-अलग झूठी कहानियां गढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें- 'हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन...', हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में बताया अपने रिश्ते का सच
शिवांगी की टीम ने किया उनका बचाव
शिवांगी को उनके इस बयान के बाद लगातार ट्रोल किया जा रहा था। अब उनकी टीम की तरफ से एक स्टेटमेंट सामने आया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि शिवांगी को याद है कि उसने कब किस इंटरव्यू में क्या कहा है, लेकिन किसी इंसान की जिंदगी का एक सिर्फ एक चैप्टर नहीं होता है, बल्कि कई चैप्टर होते हैं।
Rest assured, Shivangi remembers exactly what she's said in her interviews. 🙂 What seems to have slipped past you is simpler: a person is allowed more than one chapter. Her father served, took voluntary retirement, then went into business. Army first, business later. Both true.… https://t.co/z1E2EERgcD
— Shivangi Joshi (@shivangijoshi10) July 29, 2026
शिवांगी के पिता पहले आर्मी में थे, फिर उन्होंने वॉलेंटरी रिटायरटमेंट लिया और उसके बाद बिजनेस की शुरुआत की यानी उन्होंने पहले देश की सेवा की और फिर बिजनेस में कदम रखा। शिवांगी ने कोई झूठ नहीं बोला है। उनकी दोनों ही बातें सही हैं। हालांकि, बता दें कि इस स्टेटमेंट को शिवांगी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह उनकी टीम की तरफ से जारी किया गया ऑफिशियल बयान है।
यह भी पढ़ें- बचपन में हुआ अब्यूज, खाली पेट भी सोए; शिवांगी-हर्षद ने Lock Upp 2 में खोले बड़े राज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।